ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

Road Accident: स्कूल जा रही छात्रा को स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी को उड़ाकर चालक हुआ फरार

गुड़गांव: आदर्श नगर स्थित घर से स्कूल जा रही 10 वर्षीय छात्रा को पीछे से तेज रफ्तार आई स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। स्कार्पियो चालक गली में भी गाड़ी को काफी रफ्तार से चला रहा था। वह गली में कुछ अन्य गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। यह घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

आदर्श नगर में रहने वाले रामनाथ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी बेटी विधि जैकबपुरा स्थित स्कूल के लिए निकली थी। जब वह गली में थी, उसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की सूचना पर वह पहुंचे और बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि बच्ची गली में जा रही है, पीछे से तेज रफ्तार आई स्कार्पियो ने टक्कर मारी। इससे वह दूर जा गिरी। इसके बाद भी स्कार्पियो चालक नहीं रुका और उसने गली में खड़ी एक स्कूटी व अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।