ब्रेकिंग
Khunti Election: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रानी टूटी ने भरा नामांकन, समर्थन में पहुंचे पूर्व सीएम... Parliament Session: लोकसभा में आज नहीं हो पाया पीएम मोदी का भाषण, भारी हंगामे के बाद कल तक के लिए का... Kashmir News: लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जानें क... Bikaner Khejri Movement: बीकानेर में पेड़ों के लिए 'आर-पार' की जंग, 3 दिन से जारी आंदोलन में 5 की तब... Kolkata Airport: उड़ान भरते ही तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में हुई इमरजेंसी... Manipur Politics: मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद ने ली नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ Sukma News: सुकमा के गोगुंडा में माओवादी लीडर रमन्ना का स्मारक ध्वस्त, बस्तर में कमजोर होता नक्सलवाद... CAF Jawan Murder Mystery: छत्तीसगढ़ में CAF जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रच... CM Sai Review Meeting: छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन, सीएम साय ने कौशल विकास विभाग... NHAI Big Project: सिलफिली-अंबिकापुर रोड का होगा कायाकल्प, ₹29 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

Surajkund Mela 2026: सूरजकुंड मेले में मन्नत नूर की आवाज का जादू, पंजाबी गानों पर जमकर थिरके संगीत प्रेमी

फरीदाबाद: फरीदाबाद में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेले में मंगलवार की शाम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा और हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त आयोजन में छोटी चौपाल पर प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मन्नत नूर की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।

मंच पर आते ही मन्नत नूर ने अपने लोकप्रिय गीत “वे तू लौंग, वे मैं लाची” और “तेरे पीछे आ गवाची” से माहौल को पूरी तरह संगीतमय कर दिया। इसके बाद “जब दिल दिया गल्लां करें तेरे नाल” और “तू होवे सामने, मैं होवा चरणा नाल” जैसे सुपरहिट गीतों पर दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। हर गीत के साथ तालियों की गूंज और दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता गया।

कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी ने बताया कि सूरजकुंड मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में विभिन्न कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सूफ़ी बैंड, पाली नाथ एंड पार्टी, रिंकू डेरु पार्टी और डॉ. दिनेश रहेजा की ग़ज़ल प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा सतीश हरियाणवी के हास्य अभिनय, तनु शर्मा पार्टी के हरियाणवी लोकनृत्य, कलई वाणी पार्टी के शास्त्रीय नृत्य और अभिषेक राठौर थिएटर पार्टी द्वारा प्रस्तुत नाटक “सूटकेस” को भी खूब सराहा गया। गिटार वादन में शेखर श्रीवास्तव, निरोत्तम और अंश ने मधुर धुनें बिखेरीं, जबकि जादूगर अशोक सम्राट की जादूगरी ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित कर दिया।