ब्रेकिंग
Parliament Session: लोकसभा में आज नहीं हो पाया पीएम मोदी का भाषण, भारी हंगामे के बाद कल तक के लिए का... Kashmir News: लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जानें क... Bikaner Khejri Movement: बीकानेर में पेड़ों के लिए 'आर-पार' की जंग, 3 दिन से जारी आंदोलन में 5 की तब... Kolkata Airport: उड़ान भरते ही तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में हुई इमरजेंसी... Manipur Politics: मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद ने ली नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ Sukma News: सुकमा के गोगुंडा में माओवादी लीडर रमन्ना का स्मारक ध्वस्त, बस्तर में कमजोर होता नक्सलवाद... CAF Jawan Murder Mystery: छत्तीसगढ़ में CAF जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रच... CM Sai Review Meeting: छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन, सीएम साय ने कौशल विकास विभाग... NHAI Big Project: सिलफिली-अंबिकापुर रोड का होगा कायाकल्प, ₹29 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी Crime News: गुस्से ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को उतारा मौत ...

DETC Arrested: डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई

गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें फर्जी अलॉटमेंट लेटर व कन्वीनयंस डीड बनाकर एक प्लॉट को बेच दिया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा-1 ने जांच के बाद केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर की पहचान सरोज देवी (उम्र-50 वर्ष, शिक्षा-एम.फिल.) निवासी सेक्टर-55, गुड़गांव (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने पंजाब के जीरकपुर से काबू किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि इसने वर्ष-2004 में एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर का पद ग्रहण किया था व वर्तमान में यह डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर के पद पर बहादुरगढ़, झज्जर में तैनात थी और अभी इसका ट्रांसफर नारनौल (महेंद्रगढ़) में हुआ था। आरोपी ने यह भी बताया कि उपरोक्त अभियोग में इसने सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी अलॉटमेंट लेटर बनाया व उसके आधार पर उस प्लॉट की कन्वीनयंस डीड पंजीकृत करवाकर उपरोक्त प्लॉट को अपने व अन्य साथी राजबाला के नाम करवा लिया व उस प्लॉट को 3 करोड़ 40 लाख रूपये में किसी अन्य को बेच दिया, जिसमें में इसके हिस्से 1 करोड़ 70 लाख रूपये आए थे।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपी महिला के अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही ठगी की गई राशि को भी बरामद किया जाएगा।

आपको बता दें कि 16 फरवरी 2024 को आर्थिक अपराध शाखा-I द्वारा जांच के उपरान्त एक शिकायत पुलिस थाना सेक्टर-53 में प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके पिता ने सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सेक्टर-54, गुरुग्राम मे एक प्लॉट बुक किया था। इसके पिता द्वारा उस प्लॉट की राशि का समय-समय पर भुगतान भी किया गया था। सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उपरोक्त प्लॉट का अलॉटमेंट लेटर इसके पिता को वर्ष-2004 में दिया गया व वर्ष-2005 में प्लॉट का लेटर ऑफ पजेशन दिया गया। वर्ष-2013 में इसके पिता की मृत्यु होने के बाद कंपनी से स्टांप ड्यूटी व अन्य फीस का लेटर इन्हें प्राप्त हुआ जो इनके द्वारा उपरोक्त कंपनी को इसके पिता की मृत्यु होने केबारे बताया व प्लॉट को इसकी माता व इसके नाम करने के लिए आवेदन किया, परन्तु किसी कारणवश प्लॉट नाम नहीं हो पाया।

वर्ष-2023 में इन्हें पता चला कि उपरोक्त प्लॉट पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा है तो इसके द्वारा सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त प्लॉट को राजबाला व सरोज द्वारा फर्जी अलॉटमेंट लेटर बनवाकर उसके आधार पर वर्ष-2020 में कन्वीनयंस डीड पंजीकृत करवाककर उपरोक्त प्लॉट को 21 जुलाई को नीना चावला को 3 करोड़ 40 लाख रूपये में बेच दिया। यह फर्जीवाड़ा सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी सुतीक्षन सक्सेना के साथ मिलकर किया गया है।