ब्रेकिंग
Sukma News: सुकमा के गोगुंडा में माओवादी लीडर रमन्ना का स्मारक ध्वस्त, बस्तर में कमजोर होता नक्सलवाद... CAF Jawan Murder Mystery: छत्तीसगढ़ में CAF जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रच... CM Sai Review Meeting: छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन, सीएम साय ने कौशल विकास विभाग... NHAI Big Project: सिलफिली-अंबिकापुर रोड का होगा कायाकल्प, ₹29 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी Crime News: गुस्से ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को उतारा मौत ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, कल 5 फरवरी से शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर; एक्सपर... Durg Police Campaign: नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी मुहिम, 500 ऑटो रिक्शा पर लगाए '1933' हेल्पलाइ... Mid-Day Meal Worker Protest: मानदेय की आग में बुझे 2 रसोइयों के घर के चूल्हे, 500 रुपये की बढ़ोतरी प... Bastar Road Accident: बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो; 3 की मौ... Bastar Pandum 2026: बस्तर में 7 फरवरी से शुरू होगा 'बस्तर पंडुम', आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का दि...

Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र की महिला डॉक्टर से कनाडा भेजने के नाम पर 9.60 लाख की ठगी, ‘फर्जी बहन’ बन ठगों ने रचा खेल

कुरुक्षेत्र  : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में कनाडा भेजने का झांसा देकर एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर से 9.60 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले धार्मिक रिश्ते का सहारा लेकर भरोसा जीता और फिर पर्सनल लोन की रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

टिकरी गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है और उसकी पत्नी आयुर्वेदिक डॉक्टर है। इलाज के दौरान आरोपी की पत्नी मीनू नामक महिला उसकी पत्नी के संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोनों परिवारों में गहरी दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपी जसबीर सिंह ने महिला डॉक्टर को अपनी धर्मबहन बना लिया। एक दिन आरोपी जसबीर ने महिला डॉक्टर को कनाडा भेजकर सेटल करवाने का भरोसा दिलाया। उसने संजीव कुमार से इसके बदले कुछ रकम की मांग की और कहा कि बाकी पैसे उसकी पत्नी के नाम पर पर्सनल लोन करवा दिए जाएंगे। झांसे में आकर 2 फरवरी 2024 को महिला डॉक्टर ने अपने HDFC बैंक खाते से 2 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। साथ ही पासपोर्ट, आधार कार्ड, ब्लैंक चेक और बैंक पासबुक भी आरोपी को सौंप दी।

इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के नाम पर पर्सनल लोन करवा लिया। लोन की रकम खाते में आते ही आरोपी ने उसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। 3 अप्रैल 2024 को 50 हजार रुपये आरोपी के साले गुरविंदर के खाते में डलवाए गए, जबकि 5 अप्रैल 2024 को 6.50 लाख रुपये जसबीर सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इस तरह आरोपी ने कुल 9.60 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बार-बार वीजा लगने का दावा करता रहा। जब काफी समय बाद भी वीजा नहीं लगा तो आरोपी ने 10 हजार रुपये और ले लिए। बाद में जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।