ब्रेकिंग
Bikaner Khejri Movement: बीकानेर में पेड़ों के लिए 'आर-पार' की जंग, 3 दिन से जारी आंदोलन में 5 की तब... Kolkata Airport: उड़ान भरते ही तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में हुई इमरजेंसी... Manipur Politics: मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद ने ली नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ Sukma News: सुकमा के गोगुंडा में माओवादी लीडर रमन्ना का स्मारक ध्वस्त, बस्तर में कमजोर होता नक्सलवाद... CAF Jawan Murder Mystery: छत्तीसगढ़ में CAF जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रच... CM Sai Review Meeting: छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन, सीएम साय ने कौशल विकास विभाग... NHAI Big Project: सिलफिली-अंबिकापुर रोड का होगा कायाकल्प, ₹29 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी Crime News: गुस्से ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को उतारा मौत ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, कल 5 फरवरी से शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर; एक्सपर... Durg Police Campaign: नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी मुहिम, 500 ऑटो रिक्शा पर लगाए '1933' हेल्पलाइ...

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बाबा बागेश्वर की शरण में क्रांति गौड़, जीत के लिए मिला बालाजी का आशीर्वाद और खास मंत्र

छतरपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बालाजी का आशीर्वाद लेते हुए बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. क्रांति गौड़ बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लेने अपने परिवार के साथ पहुंची. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्रांति गौड़ को मंगल आशीर्वाद देते हुए कन्या विवाह महोत्सव का निमंत्रण भी दिया.

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि यह बुंदेलखंड की ऐसी बेटी है जो विरोधी टीमों के स्टंप उखाड़ देती हैं और इस बिटिया ने बुंदेलखंड का नाम देश के साथ विदेश में भी रोशन किया है.

आस्ट्रेलिया दौरे से पहले क्रांति गौड़ ने लिया आशीर्वाद

बागेश्वर धाम पहुंची अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बालाजी का आशीर्वाद लेते हुए बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके पहले क्रांति गौड़ ने अपने माता-पिता के साथ बाबा बागेश्वर धाम में पहुंचकर बालाजी भगवान की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार में पहुंची और उनसे आशीर्वाद लिया.

पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि “हमारी बेटी बेहद साधारण परिवार से है लेकिन उसने कठिन मेहनत कर विश्व में नाम कमाया है. खेल प्रतिभाओं को क्रांति की मेहनत से सीख लेनी चाहिए.”

क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने कहा कि “जो मां-बाप बेटियों का विवाह करने में अक्षम है, उनके लिए बागेश्वर महाराज भगवान का रूप लेकर उनकी मदद कर रहे हैं. बालाजी उन्हें इसी तरह सक्षम बनाए रहे ताकि वह गरीब बेटियों के विवाह करते रहें.”

सुंदरकांड मंडल के ऑफिस में हुआ क्रांति का स्वागत

क्रांति छतरपुर जिले के गांव घुवारा की रहने वाली हैं. शहर के सागर रोड में स्थित बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल के केंद्रीय कार्यालय में क्रांति गौड़ का आत्मीय स्वागत किया गया. क्रांति गौड़ ने यहां कहा कि “बागेश्वर महाराज हमारे क्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं. इतना ही नहीं वे लोगों में सनातन की अलख जगा रहे हैं. वह गरीब बेटियों के हाथ पीले करवा रहे हैं. इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है.”

15 फरवरी से अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा

अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का 15 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो रहा है. महिला वनडे विश्व कप की चैंपियन भारतीय टीम फरवरी और मार्च में यहां वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए मैच खेलेगी. इस दौरे की शुरुआत 15 फरवरी से सिडनी में 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से होगी. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और फिर मार्च में टेस्ट मैच के साथ यह दौरा खत्म होगा.