ब्रेकिंग
National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत Parliament Special Session: महिला आरक्षण पर महाफैसला! संसद में गूंजेगी आधी आबादी की आवाज, जानें पूरी...

कवर्धा में खाकी हुई शर्मसार! शराब पीकर हंगामा करने वाले आरक्षक पर बड़ी कार्रवाई, SP ने सेवा से किया बर्खास्त

कवर्धा: कबीरधाम पुलिस ने अनुशासनहीनता और नशाखोरी के मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में ऐसे कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है. वर्दी में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना और आम लोगों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में आरक्षक क्रमांक 126 अभिषेक लकड़ा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

शराब के नशे में शोरूम में किया था हंगामा

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. विभागीय जांच में यह प्रमाणित पाया गया कि 30 अप्रैल 2025 को आरक्षक अभिषेक लकड़ा वर्दी में शराब के नशे में शो रूम पहुंचा और वहां कर्मचारियों एवं आम लोगों के साथ अशिष्ट और अमर्यादित व्यवहार किया. शोरूम संचालक की सूचना पर थाना प्रभारी कवर्धा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, जहां आरक्षक अत्यधिक नशे की हालत में हंगामा करते मिला.

आरक्षक के खिलाफ शुरू की गई जांच

समझाइश दिए जाने के बावजूद आरक्षक के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे थाना लाया गया और जिला अस्पताल कवर्धा में मेडिकल जांच कराया गया. जांच में ज्यादा शराब सेवन की पुष्टि हुई. मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच शुरू की गई, जिसमें आरोपी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया.

कवर्धा एसपी ने किया डिसमिस

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरक्षक का सेवाकाल अल्प होने के बावजूद उसका आचरण लगातार अनुशासनहीन रहा है. पहले भी उसे सात बार निंदा की सजा और दो बार वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने का दंड दिया जा चुका था, फिर भी सुधार नहीं हुआ. सभी साक्ष्यों, दस्तावेजों और गवाहों के परीक्षण के बाद जांचकर्ता अधिकारी ने आरोपों को सिद्ध पाया. इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा आरक्षक को सेवा से डिसमिस करने की कठोर कार्रवाई की गई.

पहले भी तीन आरक्षक हो चुके हैं बर्खास्त

आपको बता दें कि इससे पूर्व भी कबीरधाम पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और अनुशासनहीनता के मामलों में तीन आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है. यहां किसी भी प्रकार का अनुशासनहीनता करने वालों के लिए जगह नहीं है, पहले भी हमने तीन आरक्षकों को बर्खास्त किया था, यहां एक संदेश था लेकिन अब भी कुछ लोग अपने अनुशासन को समझ नहीं रहें हैं इसलिए आज अभिषेक लकड़ा को बर्खास्त किया गया है, आगे जो भी इस तरहा कि लापरवाही या नियम विरुद्ध कार्य करते पाया जाएगा तो उनपर भी नियमानुसार कार्यवाही होगी.