ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

Kanhaiya Kumar News: कन्हैया कुमार ने लोकतंत्र के खतरे पर भरी हुंकार, बोले- ‘जनतंत्र और गनतंत्र’ के बीच फंसा है देश; देखें पूरा भाषण।

सरगुजा: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रेहाना फाउंडेशन द्वारा गांधी सुमिरन का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात विचारक, वक्ता व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने की. इस दौरान शहर के महामाया चौक से मौन रैली निकाली गई. मौन रैली नगर भ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंची जहां कन्हैया कुमार, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, बाल कृष्ण पाठक, शफी अहमद व अन्य नेताओं के नेतृत्व में शाम 5.10 बजे उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और माल्यार्पण किया गया.

अंबिकापुर में कन्हैया कुमार

इसके साथ ही गांधी चौक से रैली माता राजमोहनी देवी भवन पहुंची जहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. विचार गोष्ठी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा का मार्ग बताया है. यह देश ही नहीं पूरी दुनिया और मानवता के लिए एक मंत्र और संकल्प है. उनके बलिदान दिवस के दिन मां महामाया की धरती पर उस संकल्प को दोहराएंगे. कन्हैया ने कहा कि एक गंभीर विषय है कि भारत में लोकतंत्र-जनतंत्र का क्या होगा, इस विषय पर राय मशविरा करेंगे. मैं यहां कोई ज्ञान देने या राजनीति करने नहीं आया बल्कि अपने भाइयों से मिलने आया हूं.

भारत का लोकतंत्र जनतंत्र ही बना रहे गनतंत्र ना बने और गोडसे की हिंसा और नफरत का विचार जिस तरह से देश में फैल रहा है इसे रोका जाए. यही बापू को उनके बलिदान दिवस के दिन सच्ची श्रद्धांजलि होगी- कन्हैया कुमार

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रेहाना फाउंडेशन द्वारा गांधी सुमिरन का आयोजन किया गया. जिसके लिए कन्हैया कुमार महामाया की नगरी में आए. उन्होंने कहा कि हमारी लोकतंत्र की व्यवस्था, देश के हालत और गंभीर विषय समाज के समक्ष खड़े हुए है. इस संदर्भ में गांधी जी की विचारधारा, उनकी सोच, उनके मूल्य और सिद्धांत कितने जरुरी है इसके बारे में कन्हैया कुमार बताने यहां आए हैं.