ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

बुर्का पहनकर दो महिलाओं ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इंदौर:  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पलासिया थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने बुर्का पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिलाओं ने घर के बाहर रखी चाबी से दरवाजा खोला और घर में घुसकर कीमती कैश और ज्वेलरी चुरा ले गईं।

यह घटना शिवसागर प्लेस इलाके के एक घर में हुई, जब घर की मालकिन अपने बच्चे को स्कूल से लेने गई थी। महिला की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय महिला घर पर नहीं थी, और इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 घटना के बाद घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिसमें दो महिलाएं बुर्का पहने हुए चोरी करते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस ने अब इस फुटेज को जांच के लिए लिया है और आरोपी महिलाओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

Chori Ka Live Video: पलासिया थाना पुलिस ने चोरी की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी जल्द ही पकड़ में आ सकते हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी छानबीन शुरू कर दी है। पलासिया थाना पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी महिला की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।