ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

पंजाब में होने जा रहा बड़ा बदलाव, मौसम विभाग ने 22 ताखीख तक दी ये चेतावनी

चंडीगढ़: पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से जहां मौसम ठंडा हो गया था, वहीं अब तापमान बढ़ने की आशंका है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 22 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और धूप रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ अब लगभग खत्म हो चुका है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

पंजाब में कम बारिश चिंता का विषय
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में पिछले साल के मुकाबले कम बारिश हुई है। बारिश के लिहाज से यह साल चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। मार्च के पहले 15 दिनों में पंजाब में 46 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा।