ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

SIT के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, पूछताछ जारी

पटियाला : अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर अहम खबर सामने आई है। करोड़ों रुपये के ड्रग रैकेट मामले में पूर्व मंत्री बिक्रम  मजीठिया विशेष जांच टीम (SIT) के समक्ष पेश होने पहुंचे हैं। इस विशेष जांच दल का नेतृत्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर कर रहे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया इससे पहले भी कई बार एसआईटी के सामने पेश हो चुके हैं और एक बार फिर आज करोड़ों रुपये के ड्रग रैकेट मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि उक्त बहुकरोड़ी ड्रग रैकेट में एस.ए.एस. नगर की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बिक्रम सिंह मजीठिया को 17.03.2025 (सोमवार) सुबह 11 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के मुख्यालय, पटियाला में पेश होने के लिए कहा गया है, जिसके चलते मजीठिया को पूछताछ के लिए SIT के समक्ष उपस्थित होना होगा। गत 4 मार्च 2025 को पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस याचिका में पंजाब सरकार ने बिक्रम मजीठिया की जमानत रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को 16 मार्च यानि कि आज SIT के सामने पेश होने के लिए कहा था। इसी के चलते आज बिक्रम मजीठिया सुबह 11 बजे SIT के सामने पेश हुए हैं।