ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

भाई में दिखा जीवनसाथी… पति की मौत के बाद रहने लगी लिव-इन रिलेशन में, अब दोनों की जान का दुश्मन बन बैठा परिवार

राजस्थान के चूरू में एक महिला का अपने ही भाई पर दिल आ गया. महिला के पति की एक हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने अपना जीवनसाथी अपने भाई में ही देखा. महिला भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी, लेकिन जब इस बात की जानकारी महिला और उसके भाई से प्रेमी के परिवार वालों को हुई तो उनके परिवार वाले दोनों की जान के दुश्मन बन गए. उन्होंने महिला और युवक दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी.

महिला का नाम निशा है, जिसकी शादी साल 2015 में अनूपशहर के रहने वाले शख्स से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उसके पति की एक सड़क हादसे में हो गई थी. महिला के दो बच्चे हैं और महिला का मायका राजगढ़ में है. वह अपने पति की मौत के बाद वह अपने मायके आ गई थी. मायके में रहते हुए वह अपनी मौसी के बेटे की शादी में गई, जहां उसकी भाई से प्रेमी बने विनोद कुमार से मुलाकात हुई.

रिश्ते में भाई लगता है प्रेमी

विनोद कुमार झुंझुनूं के टमकोर गांव का रहने वाला है, लेकिन सरदारशहर में रहकर फेरी का काम करता है और अपना घर चलाता है. शादी में मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. महिला ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार वालों को बताया, लेकिन वह राजी नहीं हुए. क्योंकि विनोद महिला का मामा का लड़का है और रिश्ते में भाई लगता है. घर वालों के मना करने के बावजूद दोनों मोबाइल पर बात करते रहे.

बच्चों को मायके में छोड़कर भागी

महिला ने कुछ दिन पहले फिर से अपने घर वालों को मनाने की कोशिश की, लेकिन विनोद और निशा के रिश्ते के लिए निशा के घरवाले तैयार नहीं हो रहे थे. इसके बाद महिला ने अपने दोनों बच्चों को मायके में छोड़ा और प्रेमी विनोद कुमार के साथ भाग गई. बच्चों को नाना-नानी के पास छोड़कर गए हुए महिला को 14 दिन हो गए. तब से ही वह प्रेमी विनोद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी.

जान से मारने की दे रहे धमकी

दोनों राजगढ़ से भागकर ऋषिकेश चले गए थे, लेकिन उनके घरवालों ने दोनों पर वापस आने का दबाव बनाया. इसके बाद दोनों सरदारशहर आ गए, जहां विनोद काम करता था, लेकिन परिवार वाले अभी भी दोनों के रिश्ते के खिलाफ ही हैं. साथ ही दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसकी शिकायत महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस से की और जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई.