ब्रेकिंग
Yamunanagar Bank Protest: यमुनानगर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन अ... MP Government Aviation News: बॉम्बार्डियर के बाद अब आ रहा है एयरबस ACH 160 हेलीकॉप्टर; एमपी में हर व... Gurugram Police Action: गोल्फ कोर्स रोड पर लग्जरी कार से ड्रिफ्टिंग करने वालों पर पुलिस की नजर, नंबर... Gurugram Cyber Fraud News: साइबर ठगों पर गुरुग्राम अदालतों का कड़ा रुख, चार मामलों में आरोपियों की ज... Gurugram Crime News: आईआईएलएम यूनिवर्सिटी के बाहर भिड़े छात्रों के दो गुट, थार गाड़ी से आए युवकों ने... Haryana College Admissions: हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख 6 अक्तूबर तक बढ़ी, अब भी 50 फीसदी... Haryana Power Demand: हरियाणा में बिजली की मांग ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में पार हुआ 14,500... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने लाइसेंसी पिस्तौल से मारी दो गोलियां;... Haryana Congress Protest: चंडीगढ़ में 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकार... Ranchi Rain & Storm Alert: रांची में भारी बारिश-आंधी का कहर; डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा बड़ा पेड़, ...

24 साल पहले सलमान खान की एक गलती को-स्टार पर पड़ी भारी, खून में लतपथ हो गया था एक्टर

सलमान खान इस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं. इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी सलमान को साधा जीवन जीना पसंद हैं. वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्यार भरा रिश्ता शेयर करते हैं. सलमान खान ने 24 साल पुरानी फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके में एक्टर आदि ईरानी के साथ बिग स्क्रीन शेयर की थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान ने गलती से ईरानी को कांच के फ्रेम में फेंक दिया, जिसके बाद उनका काफी खून बहने लगा. ये नजारा देख सलमान बिना माफी मांगे वहां से चले गए.

हाल ही में आदि ईरानी ने उस वक्त को याद किया और पूरा किस्सा भी सुनाया. बाजीगर, वेलकम, ए थर्सडे जैसी फिल्मों में काम कर चुके आदि ईरानी ने चोरी चोरी चुपके चुपके में सलमान खान के साथ काम करने के बारे में बात की. एक्टर ने याद किया कि कैसे फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान सलमान ने उन्हें कांच के फ्रेम में फेंक दिया था. हालांकि, आदि ने भी बताया कि अगले दिन सलमान ने उन्हें फोन किया और उनसे पूरे हादसे पर बात की.

अपनी गलती का था सलमान को एहसास

ईरानी ने बताया कि सलमान ने उनसे कहा, “आदि, मुझे सच में माफ कर दो. मैं आपकी आंखों में भी नहीं देख सकता, मुझे बहुत बुरा लग रहा था”. उन्होंने कहा कि सुपरस्टार ने उनसे बहुत अच्छी तरह से बात की क्योंकि उन्हें दुर्घटना के बारे में बहुत बुरा लगा. आदि ने आगे कहा कि बॉलीवुड के भाईजान उन लोगों में से हैं जो माफ़ी नहीं मांग सकते लेकिन वो अपनी गलती को महसूस करते हैं.

13 करोड़ में बनी फिल्म ने की 32 करोड़ की कमाई

अब्बास-मस्तान की चोरी चोरी चुपके चुपके में सलमान खान के अलावा रानी मुखर्जी और प्रीति ज़िंटा भी लीड रोल में थीं. ये फिल्म साल 2001 में बड़े पर रिलीज हुई थी. रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म का बजट करीब 13 करोड़ था. चोरी चोरी चुपके चुपके ने दुनिया भर में 32.1 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.