ब्रेकिंग
Ranchi Rain & Storm Alert: रांची में भारी बारिश-आंधी का कहर; डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा बड़ा पेड़, ... Giridih Murder News: गिरिडीह में ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या; SIT गठित, आजसू नेता समेत 6 से अधिक ... Ranchi Violence 2022 Verdict: रांची उपद्रव केस में बड़ी अदालत का फैसला; 5 उपद्रवी दोषी करार, 2-2 साल... Jharkhand Medical News: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें; RINPAS में शुरू होंगी साइक... Yamuna Expressway Bus Fire Update: महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बा... Etawah News: सीएमओ ऑफिस के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, एंटी करप्शन टीम ने क... Delhi Crime News Kalka Ji: जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक ... AI Face Swap Controversy Delhi: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू... UP ITS 2026 Opening News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन, जानिए कैसे पहुंचे इंडिया ए... IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश क...

बलूचिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार पाक सेना पर हमला, कई जवान घायल

बलूचिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार पाकिस्तानी सेना पर हमला हुआ है. इस हमले में कई जवान घायल हो गए हैं जबकि कइयों के मारे जाने की भी खबर है. पाक सेना पर यह हमला केच जिले में हुआ है. हमलावरों ने पाक सेना के काफिले पर बम से हमला कर दिया.

बलूच सेना ने कल यानी शुक्रवार को पाकिस्तान के बंधक बनाए गए सभी 214 जवानों को मार डाला था. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना को कैदियों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. मगर पाक सेना और शहबाज सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. उनकी जिद की वजह से 214 सेनिकों की मौत हुई है.

पाक सेना का ऑपरेशन खत्म होने का दावा

पाक सेना ने कल बयान जारी कर कहा था कि बलूचिस्तान ट्रेन हमले में मारे गए 26 बंधकों में से 18 सुरक्षाकर्मी थे. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि सेना के अभियान की शुरुआत से पहले उग्रवादियों ने 26 बंधकों को मार डाला था. 18 सुरक्षाकर्मी के अलावा तीन अन्य सरकारी अधिकारी और पांच नागरिक शामिल थे.

BLA ने जाफर एक्सप्रेस को किया था हाईजैक

पाक सेना ने ये भी दावा किया कि सुरक्षाबलों ने 33 लड़ाकों को मार गिराया, जबकि 300 से अधिक यात्रियों को बचा लिया. पाक सेना के प्रवक्ता ने कहा कि कुल 354 बंधकों को बचाया गया, जिनमें 37 घायल यात्री शामिल हैं. बीएलए ने मंगलवार को बलूचिस्तान के बोलन इलाके में 400 से अधिक यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किया था और यात्रियों को बंधक बना लिया था.

बलूच सेना ने घात लगाकर किया ट्रेन पर हमला

हर दिन की तरह 11 मार्च को भी जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे. बलोन की पहाड़ी में जब ट्रेन एक टनल से गुजर रही थी, उसी वक्त घात लगाए बैठे बलूच सेना के लड़ाकों ने उसपर हमला कर दिया. इसमें 58 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 21 यात्री भी शामिल थे.