ब्रेकिंग
UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ... Canada Sikh News: कनाडा के सरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार को लेकर विवाद, कार की डिक्की म... Tikamgarh Crime News: टीकमगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना; पेड़ से लटका मिला महिला का शव, कुएं में म...

भारत के पास एक और खिताब जीतने का मौका, वेस्टइंडीज से होगा फाइनल में सामना, जानें कब खेला जाएगा ये मैच

भारत ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चैंपियन बना था. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब भारतीय क्रिकेट फैंस के पास एक बार फिर जश्न मनाने का मौका है. दरअसल, भारत में खेली जा रही इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. इस लीग के फाइनल मैच में इंडिया मास्टर्स का सामना वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम से होगा. इस लीग में सभी लीजेंड्स क्रिकेटर खेल रहे हैं, जिसमें महान सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है.

भारत के पास एक और खिताब जीतने का मौका

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 में कुल 5 देशों की टीम ने हिस्सा लिया था. इंडिया मास्टर्स ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने लीग के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका मास्टर्स की टीम के खिलाफ एक रोमांचक जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह बनाई. अब दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दर्ज की रोमांच जीत

वेस्टइंडीज मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स की टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला गया. जहां फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिली. श्रीलंका मास्टर्स ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए. इस दौरान कप्तान ब्रायन लारा ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनके अलावा दिनेश रामदीन ने 22 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. चैडविक वॉल्टन ने भी 20 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया.

दूसरी ओर श्रीलंका मास्टर्स की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए असेला गुणरत्ने ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. वहीं, उपुल थरंगा ने 30 रनों की पारी खेली. लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन बना आंकड़ा नहीं छू सका. टीनो बेस्ट इस मैच में वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने कुल 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. ड्वेन स्मिथ भी 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.