ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

आतंकी साजिश या हादसा, कठुआ में लापता 3 लोगों के साथ आखिर क्या हुआ?

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर में लापता तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. तीन लोगों में एक किशोर भी शामिल है. मरहून निवासी दर्शन सिंह (40) और योगेश सिंह (32) तथा देहोता निवासी वरुण सिंह (15) पांच मार्च को बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में एक विवाह समारोह से लौटते समय लापता हो गए थे. अब तीनों के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

तीनों के लापता होने के बाद से ही इनकी तलाश में भारतीय सेना, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान लगे हुए थे. शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले की टेरर एंगल से भी जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखिर तीनों की मौत कैसे हुई है. तीनों का शव कठुआ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में एक झरने के पास मिला है. सुरक्षा बलों ने शनिवार को ड्रोन के जरिए सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी शव नजर आए.

तलाश में जुटे थे सेना और पुलिस बल के जवान

उन्होंने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए सेना और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था. इनमें से एक व्यक्ति ने दो दिन पहले अपने परिवार से संपर्क किया था और बताया था कि वे वापस आते समय जंगल में रास्ता भूल गए थे. अधिकारियों ने बताया कि शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं.

उन्होंने बताया कि शवों की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा. कठुआ के बिलावर से बीजेपी विधायक सतीश शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था. शर्मा ने कहा था कि मैं सदन को तीन लापता नागरिकों के बारे में सूचित करना चाहता हूं. हम सरकार से जवाब चाहते हैं.

एक साथ लापता हुए थे, एक साथ मिला शव

घटना को लेकर लोगों का शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि तीन के तीनों एक साथ लापता हुए थे और शव भी एक ही जगह मिले हैं. कठुआ इलाके में समय-समय पर आतंकियों की मौजूदगी की भी खबरें आती रही हैं. ऐसे में इन तीन लोगों केस क्या अनहोनी हुई इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जांच की जा रही है. उनका आखिरी लोकेशन क्या था, आते समय उनके साथ और कौन-कौन था, तमाम जानकारी पुलिस इकट्ठा करने में जुटी हुई है.