ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

PM की गारंटी नहीं बस जुमला, खोदा पहाड़ निकली चुहिया…समृद्धि योजना पर आतिशी का BJP पर हमला

दिल्ली सरकार ने शनिवार (8 मार्च) को महिला समृद्धि योजना लागू करने का ऐलान कर दिया है. जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपए महीने दिए जाएंगे. वहीं इस मामले पर सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इस योजना को ‘पीएम मोदी का जुमला’ करार दिया.

आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे की महिलाओं से वादा किया ता कि 8 मार्च महिला दिवस के मौके पर हर दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपए जमा किए जाएंगे. उन्होंने महिलाओं को सलाह दी थी कि अपने बैंक के खाते को फोन से लिंक कर लें क्योंकि 8 मार्च को फोन पर मैसेज आएगा कि अकाउंट में 2500 रुपए पहुंच गए. आतिशी ने कहा कि इसे ‘मोदी की गारंटी’ कहा गया लेकिन ये जुमला निकला.

‘पीएम मोदी की गारंटी नहीं बल्कि जुमला था’

आतिशी ने कहा कि आज 8 मार्च है, दिल्ली की महिलाएं फोन पर मेसेज आने का इंतज़ार करती रहीं. लेकिन आज, बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार ने साबित कर दिया है कि यह पीएम मोदी की गारंटी नहीं बल्कि जुमला था. उन्होंने कहा कि पैसे देना तो दूर की बात है, उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तक नहीं मिला जिसपर जाकर वो अपना नाम भर सकें. सिर्फ 4 सदस्यों की एक कमेटी मिली.

‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया…’

इसके आगे बीजेपी पर तंज करते हुए AAP नेता ने कहा कि एक कहावत है कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया. आज दिल्ली की महिलाओं के साथ भी ऐसा ही धोखा हुआ है. वादा किया था 2500 रुपए खाते में आने का और मिली एक चार सदस्यीय कमेटी. मिला एक झुनझुना. उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है. उनको झुनझुना पकड़ा दिया गया है. नेता ने कहा कि बीजेपी की दिल्ली सरकार ने ये साफ कर दिया कि पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से झूठ बोला था.

‘धीरे-धीरे लोगों BJP की सच्चाई पता चलेगी’

उन्होंने कहा कि जिन वादों के साथ बीजेपी सरकार सत्ता में आई थी, उन वादों को पूरा नहीं कर रही है. अब दिल्ली की जनता को भी इनकी सच्चाई पता चल रही है. उन्होंने कहा कि शायद ये एक शुरुआत है. धीरे-धीरे दिल्ली के लोगों को ये पता चलेगा कि जिस घोषणापत्र पर जिन वादों पर भरोसा करके इन लोगों ने बीजेपी को वोट दिया वो सारे वादे एक एक करके झूठे साबित होंगे.