ब्रेकिंग
Korba Accident: हनुमान जयंती शोभायात्रा में बड़ा हादसा, पेट्रोल से करतब दिखा रही महिला झुलसी; कोरबा ... Ghaziabad Gangwar: गैंगस्टर राहुल चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगने के बाद भी 30 मिनट तक खु... Aniruddhacharya Case: सोशल मीडिया से हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य के 'फर्जी' वीडियो, दिल्ली हाई कोर्ट ... Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 6 बच्चो... Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कभी धूप-कभी बारिश, UP-बिहार में IMD का अलर्ट; जानें एमपी-राजस्थ... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव

Punjab पावरकॉम का डिफाल्टरों पर बड़ा Action, मचा हड़कंप, पढ़ें…

नगर पंचायत खमाणों द्वारा शहर की स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिलों का भुगतान ना होने के कारण पावरकॉम कारपोरेशन  के कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना करते नगर पंचायत दफ्तर खमाणों द्वारा डिफाल्टर मीटरों की रहती 7 लाख 55 हजार की रकम जमा ना करवाने के कारण सभी वार्ड की स्ट्रीट लाइट के मीटर की तारें काट दी है। इस कारण शहर के सारे वार्ड में अंधेरा छा गया।

पावरकॉम के एस.डी.ओ. रजनीश पाल ने बताया कि डिफाल्टर रकम जमा करवाने के लिए दफ्तर नगर पंचायत को हम कई बार लिखती पत्र भी भेज चुके है फिर भी रकम जमा नहीं करवाई।  इसके चलते पावरकॉम दफ्तर को 13 मीटर कनेक्शन काटने पड़े। उधर, जब नगर पंचायत खमाणों के कार्यकारी अधिकारी सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा यूनिटों की जानकारी सही तरीके से नहीं भेजने के कारण बिजली बिल का भुगतान नहीं हो सका।

क्या कहना शहरवासियों का 
इस संबंध में शहरवासी रविंदर कुमार, महेंद्र सिंह, जसकरण सिंह, बलदेव सिंह, लक्ष्मी देवी, शुभम अरोड़ा का कहना है कि नगर पंचायत को विभिन्न स्रोतों से हर माह लाखों-करोड़ों रुपए की आय होती है, लेकिन इतनी राशि वसूलना और बकाया बिल का भुगतान न करना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि तुरंत बिल का भुगतान कर शहरवासियों को राहत दी जाए, क्योंकि सड़कों पर अंधेरा होने से आम जनता को रात के समय बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है और चोरी का खतरा बढ़ जाता है।