ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

‘मकान बिकाऊ है’… संभल में 15 हिंदू परिवारों ने घर के बाहर लगाया पोस्टर, आखिर क्यों?

उत्तर प्रदेश के संभल में मंदिरों पर कब्जे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. अब यहां हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में मोहल्ला चौधरियान की चामुंडा मंदिर की जमीन पर कब्जे का नया मामला सामने आया है. शनिवार की शाम से ही इस मुद्दे को लेकर बवाल मचा हुआ है. 15 से अधिक परिवारों ने अपने घरों पर पलायन का बोर्ड लगा दिया है. इस संबंध में हिन्दू समाज के लोगों ने दो दिन पहले डीएम को ज्ञापन भी दिया है. इसमें खुद को अल्पसंख्यक बताते हुए मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है.

यहां कई घरों की दीवार पर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगाकर फोटो खींचा गया है और यही फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है. दूसरी ओर, संभल पुलिस ने इस मामले में विनय सैनीा नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक यह आदमी लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहा था. बता दें कि सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि चामुंडा मंदिर की जमीन पर कब्जे के विरोध में 15 से अधिक घरों की महिलाएं धरने पर बैठी हैं.

डीएम ने खाली कराया अतिक्रमण

धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो वह यहां से पलायन कर लेंगे. मामला गरमाते देख नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाया है. डीएम राजेंद्र पैसिया के मुताबिक अब सौ मीटर जमीन पर मकान बनाकर अवैध कब्जे का आरोप है. इस संबंध में रेवेन्यू कोर्ट के जरिए कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे की शिकायत आने के बाद से लगातार कार्रवाई की जा रही है. बावजूद इसके जानबूझकर तूल देने की कोशिश हो रही है.

तीन दशक से है जमीन पर कब्जा

इसी तरह की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि करीब तीन दशक से मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. इस संबंध में हिन्दू समाज के लोगों ने कई बार पुलिस और प्रशासन में शिकायत भी दी, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है. डीएम के मुताबिक मौके पर फिलहाल हालात सामान्य हैं. उन्होंने बताया कि जमीन अतिक्रमणमुक्त करा कर हिंदुओं को सौंप दी गई है. वहीं सौ वर्गमीटर जमीन पर कुछ मकान बने हैं. इस संबंध में राजस्व कोर्ट के जरिए कार्यवाही की जाएगी.