ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आया बड़ा तूफान, एक चौथाई से ज्यादा डूबे ये 16 कॉइन

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गजब का तूफान देखने को मिल रहा है. बीते 24 घंटे नहीं बल्कि बीते एक हफ्ते में दुनिया कर टॉप 50 क्रिप्टोकरेंसी में से 16 कॉइन की कीमत एक चौथाई यानी 25 फीसदी से ज्यादा कम हो चुकी है. जिसमें एलन मस्क की फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी डॉगेकॉइन और डोनाल्ड ट्रंप मीम कॉइन भी शामिल है. अगर बात दुनिया की दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज बिटकॉइन और इथेरियम की बात करें तो 6 फीसदी और करीब 21 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में और गिरावट देखने को मिल सकती है. अगर बात ओवरऑल क्रिप्टकरेंसी मार्केट की बात करें तो बीते 24 घंटे में 2.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो कौन-कौन से 16 कॉइन हैं जिनके दाम एक चौथाई से ज्यादा कम हो चुके हैं.

इन क्रिप्टोकरेंसीज की एक चौथाई से ज्यादा कम हुई हैसियत

    1. एलन मस्क की फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी में से एक डॉगेकॉइन की कीमत में बीते एक हफ्ते में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसके दाम 0.252 डॉलर हैं.
    2. कारडानो की कीमत में बीते एक हफ्ते में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 0.6978 डॉलर देखने को मिल रही है.
    3. चेनलिंक की कीमत में बीते एक हफ्ते में 27 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 18.27 डॉलर देखने को मिल रही है.
    4. एवालांशे की कीमत में बीते एक हफ्ते में 29 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 24.49 डॉलर देखने को मिल रही है.
  1. सुई की कीमत में बीते एक हफ्ते में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 3 डॉलर देखने को मिल रही है.
  2. हेदेरा की कीमत में बीते एक हफ्ते में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 0.2328 डॉलर देखने को मिल रही है.
  3. पोल्काडॉट की कीमत में बीते एक हफ्ते में 28 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 4.62 डॉलर देखने को मिल रही है.
  4. पेपे की कीमत में बीते एक हफ्ते में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 0.059999 डॉलर देखने को मिल रही है.
  5. नियर प्रोटोकॉल की कीमत में बीते एक हफ्ते में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 3.22 डॉलर देखने को मिल रही है.
  6. आवे की कीमत में बीते एक हफ्ते में 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 235.43 डॉलर देखने को मिल रही है.
  7. ऑफिशियल ट्रंप की कीमत में बीते एक हफ्ते में 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 17.25 डॉलर देखने को मिल रही है.
  8. क्रोनोज की कीमत में बीते एक हफ्ते में 27 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 0.093 डॉलर देखने को मिल रही है.
  9. कास्पा की कीमत में बीते एक हफ्ते में 32 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 0.086 डॉलर देखने को मिल रही है.
  10. रेंडर की कीमत में बीते एक हफ्ते में 31 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 4.31 डॉलर देखने को मिल रही है.
  11. फाइलकॉइन की कीमत में बीते एक हफ्ते में 33 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 3.26 डॉलर देखने को मिल रही है.
  12. आर्बिट्रम की कीमत में बीते एक हफ्ते में 31 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में इसकी कीमत 0.44 डॉलर देखने को मिल रही है.

बिटकॉइन और इथेरियम का क्या है हाल

अगर बात दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की करें तो बिटकॉइन की कीमत में बीते एक हफ्ते में 6 फीसदी का नुकसान हो चुका है. मौजूदा समय में बिटकॉइन 96,160 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम की कीमत में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. बीते एक हफ्ते में इथेरियम की कीमत में करीब 20 फीसदी टूट चुका है. आने वाले दिनों में दोनों की की कीमतों और भी गिरावट देखने को मिल सकती है.