ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

15 करोड़ वाला आरोप… AAP सांसद संजय सिंह ने पूछताछ में ACB को किसका नाम बताया?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले हंगामा बरपा हुआ है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी उसके नेताओं को तोड़ने के लिए 15-15 रुपये ऑफर कर रही है. साथ ही मंत्री पद देने की भी बात कह रही है. इस मामले में एलजी के आदेश पर एसीबी ने जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार को एसीबी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने पहुंची. एसीबी के पास शिकायत करने पहुंचे पार्टी सांसद संजय सिंह से भी सवाल किए गए. सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह ने जांच में सहयोग नहीं किया. आम आदमी पार्टी के दावे के मुताबिक, जिन 16 उम्मीदवारों को कॉल आया, उनमें संजय ने केवल मुकेश अहलावत का नाम बताया, अन्य किसी का भी नहीं.

एसीबी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह से पूछा गया कि पहले 7 उम्मीदवारों को पैसे का लालच देने की बात कही गई फिर 16 उम्मीदवार बताए गए. बयान क्यों बदले गए? कुल कितने उम्मीदवारों को पैसे का लालच देकर पार्टी छोड़ने को कहा गया? इसका भी संजय सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया.

मैं संसद में था तभी साथियों से सूचना मिली

संजय सिंह ने लिखित शिकायत दी है. इसमें उन्होंने कहा, 6 फरवरी की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर जब मैं संसद में था, उस वक्त मुझे अपने साथियों से सूचना मिली कि मौजूदा विधायको और पार्टी प्रत्याशियों से बीजेपी के नेता संपर्क कर रहे हैं और करोड़ों रुपये की रिश्वत व मंत्री पद का लालच देकर बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं.

साल 2013 में तत्कालीन बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर ने हमारे विधायक को करोड़ो रुपये देकर खरीदने की कोशिश की थी. मैंने, पूरा मामला सुनकर पार्टी ऑफिस जाने का फैसला किया. इसी बीच मुझे पता चला कि दिल्ली सरकार में मंत्री मुकेश अहलावत के पास दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर फोन आया. फोन करने वाले ने मंत्री से कहा कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ भी देंगे.

मुझे 6 अन्य विधायको ने भी बताया

संजय ने अपनी शिकायत में आगे कहा, इसको लेकर मुकेश अहलावत ने एक पोस्ट भी किया है. मुझे 6 अन्य विधायको ने भी बताया कि उनको भी ऐसा ही ऑफर दिया गया है. आज 7 फरवरी को करीब 11 बजे संसद पहुंचा. उसके बाद पार्टी विधायको की बैठक में आया और वहां पहुंचने पर मुझे अन्य विधायकों ने भी प्रलोभन देकर बीजेपी जॉइन करने का ऑफर मिलने की बात बताई.