ब्रेकिंग
Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ...

‘DJ कैसे बजाया तूने’… दारोगा ने दिखाई वर्दी की हनक, SP ने लिया एक्शन; अब एक साल नहीं बढ़ेगा वेतन

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से थाना प्रभारी की अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो देख अब पुलिस के आला अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया है. रीवा रेंज के डीआईजी ने थाना प्रभारी की एक साल की वेतनवृत्ति रोक दी है. साथ ही सीधी पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा को लाइन अटैच कर दिया है.

पूरा मामला सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रीगांव का है, जहां 31 दिसंबर को सिंचाई विभाग में पदस्थ कर्मचारी गणपति पटेल सेवानिवृत हुए थे. उनकी विदाई का जश्न मनाते हुए परिवार और मोहल्ले के लोग, डीजे के साथ निकल रहे थे और नाच गा रहे थे. वहीं इस दौरान टीआई पुष्पेंद्र मिश्रा को गुस्सा आ गया और वो आग बबूला हो गए. इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ काफी अभद्रता और गाली गलौज की. इसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद टीआई ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वीडियो को एडिट करके वायरल किया गया है.

टीआई ने दी सफाई

मामले में चुरहट टीआई पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि दिन में भी डीजे बजाने के लिए अनुमति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल साढ़े 4 मिनट का वीडियो पूरा सच नहीं है. उन्होंने कहा कि घटनाक्रम का पूरा वीडियो 50 मिनट का है. टीआई ने कहा कि तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर जब सतेन्द्र द्विवेदी और प्रतीक पांडेय ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी.

थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई

जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी. लोग खाकी वर्दी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे. इस मामले में कार्रवाई को लेकर कई संगठनों ने डीआईजी को ज्ञापन सौंपा था. पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच करते हुए एक साल के वेतन वृद्धि भी रोक दिया है.