ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

महाकुंभ पर नया खुलासा, 29 जनवरी को तीसरी जगह भी हुई थी भगदड़, चश्मदीद का दावा- 5 से 7 की मौत

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं. पहले दावा किया गया भगदड़ एक नहीं दो जगह हुई है. अब इस भगदड़ को लेकर एक और खुलासा हुआ है. जिसमें महाकुंभ में तीसरी भगदड़ का दावा किया गया है. ये भगदड़ सेक्टर 21 के संगम लोअर मार्ग पर हुई है.

भगदड़ के चश्मदीद का दावा है कि 29 जनवरी को ये तीसरी भगदड़ हुई थी. TV9 डिजिटल पर चश्मदीद ने का दावा है कि महाकुंभ में तीसरी भगदड़ भी हुई है. इस दौरान चश्मदीद ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इस दावे के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर प्रशासन क्या छिपा रहा है.

भगदड़ में मारे गए 5-7 लोग

सरकार और प्रशासन ने मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ के आंकड़े जारी कर दिए हैं, लेकिन इसको लेकर कई तरह के सवाल और कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. चश्मदीद ने बताया कि सेक्टर 21 की भगदड़ में 5 से 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है. जिस वक्त ये भगदड़ हुई थी उस दौरान वहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था.

सेक्टर 21 में भगदड़ के समय का वीडियो चश्मदीद ने बनाया था. जिसमें ज़मीन पर लोग मरे पड़े नज़र आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई गई जगह का मुआयना करने पर वो जगह कैमरे में नज़र आयी जहां लाशे दिख रही हैं. वहां पहुंचने पर कई और चश्मदीद गवाह भगदड़ की बात और मरने की खबर को पुख्ता कर रहे हैं.

तीन जगह भगदड़ का दावा

मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज पर भगदड़ की जानकारी सबको है, इय दिन संगम नोज पर 30 की मौत, 60 घायल हुए थे, चश्मदीदों के दावे के अनुसार दूसरी भगदड़झूंसी में हुई थी, तीसरी भगदड़ को लेकर कहा गया कि प्रयागराज के सेक्टर 21 संगम लोअर मार्ग पर हुई थी. हालांकि इन भगदड़ को लेकर अब तक प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

संगम नोज पर 30 श्रद्धालुओं की मौत

बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे में कुल 30 लोगों की मौत हो गई. वहीं 60 लोग घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद 24 घायलों को उनके परिजन घर लेकर चले गए, जबकि 36 का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया. साथ ही हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए.