ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

आपस में टकराईं दो मालगाड़ी, लोको पायलट समेत दो रेलवे अधिकारी घायल, हावड़ा-दिल्ली रूट बाधित

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ी आपस में टकरा गईं. एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो इंजन और एक गार्ड कोच बेपटरी हो गया. हादसे में एक लोको पायलट समेत दो रेलवे अधिकारी घायल हुए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग मे हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए हैं. हादसे से रेलवे ट्रैक बाधित जो गया, राहत कार्य कर उसे सुचारू किया जा रहा है. हादसा खागा के समीप डीएफसी रेलवे ट्रैक पर हुआ है.

दोनों मालगाड़ी की टक्कर से इलाके में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. हादसा उस दौरान हुआ जब एक ही ट्रैक पर आगे-पीछे मालगाड़ी आ गईं और उनमें टक्कर हो गई. हादसे के बाद डीएफसी की अपलाइन हावड़ा-दिल्ली ट्रैक बाधित हुआ है.

पीछे से टकराई मालगाड़ी

जानकारी के मुताबिक, जिले के खागा थाना क्षेत्र के गांव पांभीपुर इलाके के न्यू रसूलाबाद और न्यू सुजातपुर के बीच डेडीकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर लाइन पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया. यहां कोयला से लदी खड़ी मालगाड़ी के पीछे से प्रयागराज-कानपुर की ओर से आ रही दूसरी मालगाड़ी ट्रेन पीछे से जा टकराई. दूसरी मालगाड़ी ट्रेन में भी कोयला लदा था. जोरदार टक्कर से तेज आवाज गूंज उठी. हादसे से दो इंजन और गार्ड कोच बेपटरी होकर ट्रैक से नीच उतर गए.

लोको पायलट और को-पायलट घायल

हादसे से डीएफसी की हावड़ा-दिल्ली अपलाइन बाधित हो गई. हादसे की जानकरी मिलते ही घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए. घायल लोको पायलट और को-पायलट को अस्पताल ले जाया गया. हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. पीछे से टकराने वाली मालगाड़ी प्रयागराज-कानपुर की ओर से आ रही थी. उसी ट्रैक पर दूसरी मालगाड़ी कोयले से लदी खड़ी थी, तभी वह आपस में टकरा गईं और हादसा हो गया. राहत दल द्वारा ट्रैक को सुचारू किया जा रहा है.