ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल

BJP नेता बांट रहे चिकन और शराब…पटपड़गंज कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौधरी ने जारी किया वीडियो, लगाए आरोप

दिल्ली चुनाव की वोटिंग से पहले यहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. एक तरफ सीएम आतिशी बिधूड़ी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस बीजेपी पर शराब और चिकन बांटने का आरोप लगा रही है. इन आरोपों को लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है.

पटपड़गंज से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में शराब और मांस बांटा जा रहा है. चौधरी ने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार रवींद्र नेगी इस वितरण में शामिल थे, जिसके बाद पूर्वी दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

वीडियो में क्या बोली कांग्रेस?

कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किए वीडियो में, मांस से भरा एक प्लास्टिक बैग दिखाया है. जिसमें कई पॉलीथिनों में मांस रखा हुआ है. हार से डरी बीजेपी और आम आदमी पार्टी शराब और चिकन बांटकर लोगों के वोट खरीदना चाहती है. वीडियो में चौधरी ने कहा कि आप की तरह, भाजपा भी वोट खरीद रही है. चौधरी ने बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र नेगी पर ये आरोप लगाए हैं.

फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद से बीजेपी या फिर उनके प्रत्याशी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. अब देखना होगा कि कांग्रेस के इन आरोपों को बीजेपी कैसे काउंटर करती है.

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

रवींद्र नेगी पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के अवध ओझा और कांग्रेस के चौधरी अनिल कुमार से है. इस सीट पर इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव जीतते आए हैं, इस चुनाव में उन्होंने अपनी सीट बदल दी. राजनीतिक पंडितों की माने तो इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले चुनाव यहां से मनीष सिसोदिया को चुनाव जीतने में पसीने छूठ गए थे.

2020 के चुनाव क्या रहा परिणाम

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान मनीष सिसोदिया को जीत मिली थी. लेकिन इस बार उनके लिए यह जीत हासिल करना आसान नहीं रहा था. वह महज 3,207 मतों के अंतर से चुनाव जीत सके थे. सिसोदिया को 70,163 वोट मिले जबकि उनको चुनौती देने वाले भारतीय जनता पार्टी के रविंदर सिंह नेगी के खाते में 66,956 वोट आए.

इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था. यहां पर कुल 231461 वोटर्स थे जिसमें से 61 फीसदी से अधिक यानी 142246 लोगों ने वोट डाले. कांग्रेस के लक्ष्मण रावत महज 2802 वोट ही पा सके थे.