ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

India Innovates 2026 Delhi: ‘दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आएं राजधानी के युवा: ’इंडिया इनोवेट्स 2026’ में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा आह्वान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंडिया इनोवेट्स 2026 हैकाथॉन में युवाओं को संबोधित किया है. इस दौरान राजधानी के युवाओं की क्षमता की जमकर तारीफ की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंडिया इनोवेट्स 2026 वर्ल्ड्स बिगेस्ट हैकाथॉन में भाग लेकर युवा नवोन्मेषकों की हौसला अफजाई की. उन्होंने युवाओं से दिल्ली 2.0 के निर्माण की बात भी कही.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रस्तुत विचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को अधिक सक्षम बनाने के लिए ठोस समाधान प्रदान करते हैं.

युवा पीढ़ी में विचारों का नवाचार

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विचारों को नवाचार में और नवाचार को प्रभाव में बदलने की क्षमता रखती है. सीएम रेखा गुप्ता ने इस दौरान दिल्ली 2.0 के निर्माण का आह्वान भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी दिल्ली का निर्माण किया जाए जो नवाचार से प्रेरित, समावेशन से सशक्त और तकनीक के साथ विश्वास को भी समान महत्व देने वाली हो.

देश की अमूल्य पूंजी हैं युवा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के युवाओं के उत्साह, कौशल और संकल्प की भरपूर सराहना की और उन्हें देश की अमूल्य पूंजी बताया है. सीएम ने युवाओं को उपलब्धियां हासिल करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.