ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

अयोध्या में बीच चौराहे पर भिड़े दो समुदाय, जमकर चले लात-घूसे… पुलिस ने 3 को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मार-पीट हो गई. शहर के मुख्य चौराहे पर जब मारपीट हो रही थी तो उस वक्त वहां से गुजरने वाले लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा की तैयारी में जुटे एक शख्स को वाहन से टक्कर मार दी थी इसके बाद उसने ही खरी-खोटी सुनाने लगे थे. इसी बात पर बवाल बढ़ गया.

जानकारी के मुताबिक यह पूरी वारदात शहर के रीडगंज चौराहे पर घटित हुई है. जहां देखा जा सकता है कि दो गुट एक दूसरे को बुरी तरह से पीटने में लगे हैं. आरोप है कि नव निर्मित शिव-हनुमान मंदिर की शोभायात्रा की तैयारी चल रही थी. मंदिर में शोभायात्रा के बाद जागरण का आयोजन भी किया जाना था. जब तैयारिया चल रहीं थीं उसी वक्त एक शख्स कुछ सामान लाने के लिए निकला. जब वह सड़क पर जा रहा था तो विशेष समुदाय के शख्स ने युवक को गाड़ी से ठोक दिया.

गाड़ी से ठोकर लगने के बाद शख्स गिर पड़ा लोग उसे बचाने आए लेकिन वाहन चालक उसे उल्टा खरी-खोटी सुनाने लगा. बस फिर क्या था जो शख्स गिरा था उसने भी आपा खो दिया और दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से और भी लोग शामिल हो गए. इसके बाद देखते ही देखते बवाल बढ़ता गया. इस दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि उस जगह सिर्फ एक जवान दोनों पक्षों पर काबू करता हुआ दिखाई दिया.पुलिस ने इस मामले में कहा है कि साहबगंज में शिव-हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है. रीडगंज चौराहे पर साहबगंज शिव-हनुमान मंदिर के अध्यक्ष राकेश वैद्य के भतीजे को विशेष समुदाय के तीन युवकों ने मिलकर पीट दिया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.