ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

जहर की शीशी लेकर जीतू पटवारी के बंगले पर पहुंचा युवक, बोला- न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगा

मध्य प्रदेश के पीपीसी चीफ जीतू पटवारी के बंगले में पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक परिवार के साथ जहर की शीशी लेकर पहुंचा। युवक ने कहा कि जहर पीकर आत्महत्या कर लूंगा लेकिन जेल नहीं जाऊंगा। आदिवासी परिवार उज्जैन जिले के बामनापाती के तहसील बननेघर का रहने वाला है। परिवार में पत्नी और 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसने जीतू पटवारी से न्याय की गुहार लगाई। पटवारी ने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें समझाया और खाना भी खिलाया। उन्होंने परिवार को मदद का आश्वासन भी दिया है।

युवक का कहना है कि लॉकडाउन के वक्त उनके घर पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। वह न्याय के लिए दर दर भटका। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इसलिए वह जहर खाकर अपनी जान दे देगा।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवार को समझाया और जहर की शीशी उनसे ले ली। उन्होंने तत्काल टीटी नगर थाना पुलिस को बुलाकर मामले की जानकारी दी। साथ ही उज्जैन कलेक्टर से भी फोन पर बात की। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है।