ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

बालाघाट पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

 मध्य प्रदेश की बालाघाट पुलिस ने जिले के तीन थाना क्षेत्र में हुई 6 चोरी की वारदातों का खुलासा किया है और घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकारी है। गिरफ्तार 7 आरोपियों से कुल 8 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।

जिस में सोने चांदी के जेवरात और चांदी के बर्तन शामिल हैं। यह चोरी थाना बिरसा, मलाजखण्ड एवं बैहर थाना क्षेत्र में की गई थीं। जहां प्रकरण में राकेश कुसरे, अशोक धुर्वे एवं कुंदन मरकाम घटना के मास्टरमाइंड थे। इन चोरियों का खुलासा करने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

जिसको लेकर पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े और 50 से अधिक जेल से रिहा हुए आरोपी, निगरानी बदमाश एवं संदिग्धों से पूछताछ करनी पड़ी। वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़े गए आरोपियों द्वारा सूने मकानों की रैकी करवाई जाती थी, और फिर घटना को अंजाम दिया जाता था।