ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

मुरैना में एकतरफा प्यार में युवक ने चचेरी बहन को मार दी गोली, शादी के लिए बना रहा था दबाव

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पोरसा में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी चचेरी बहन को एक तरफा प्यार में गोली मार दी। 19 साल की पीड़िता शौच के लिए खेत में गई थी। पीड़िता की मां ने बताया है कि आरोपी युवक लंबे समय से उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था, उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिरोजाबाद में लड़की की शादी तय कर दी तो आरोपी ने रिश्ता भी तुड़वा दिया था।

शुक्रवार को जब पीड़िता ने शादी से साफ मना कर दिया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसके पेट में गोली मार दी। घायल युवती को पोरसा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, पोरसा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।