ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग, फोटोग्राफी में मास्टर; हरियाणा का छोरा कैसे बन गया गोरख बाबा?

महाकुंभ का आज पहला स्नान है. मकर संक्रांति पर अब तक ढाई करोड़ श्रद्धालु संगम तट पर गंगा में डुबकी लगा चुके हैं. आस्था का सैलाब संगम तट पर उमड़ चुका है. इस बार महाकुंभ का भव्य और दिव्य स्वरूप दिखाई पड़ रहा है. इन सबके बीच महाकुंभ में साधु-संतों और बाबाओं ने भी अपनी ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया है. महाकुंभ में ऐसे भी साधु-संत और बाबा आए हुए हैं, जो कभी बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंजीनियर रह चुके हैं. मॉडलिंग की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है. देश के प्रतिष्ठित आईआईटी कॉलेजों से पढ़ाई की है.

इन्हीं में एक हैं ‘गोरख बाबा’, जिन्हें आईआईटियन बाबा के नाम से भी जाना जाता है. इनका असली नाम अभय सिंह है. ये हरियाणा के रहने वाले हैं. खास बात यह है कि इन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयर स्पेस और एयरोनॉटिकल स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इनकी अभय सिंह से ‘गोरख बाबा’ बनने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है.

जब उनसे पूछा गया आप बोलते काफी अच्छा हैं. इससे लगता है कि आप काफी पढ़े-लिखे हैं. गोरख बाबा ने जब बताया कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है तो कुछ देर के लिए रिपोर्टर चौंक जाता है. फिर जब उनसे पूछता है कि आप विज्ञान को छोड़कर अध्यात्म की तरफ कैसे आ गए तो उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तो कुछ है ही नहीं. ज्ञान के पीछे चलते जाओ, चलते जाओ.. कहां जाओगे.

फोटोग्राफी भी सीखी

समाचार चैनल सीएनएन न्यूज18 के साथ बातचीत में गोरख बाबा ने बताया कि चार साल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने फोटोग्राफी करने की सोची. फोटोग्राफी में उनकी काफी रुचि थी. इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए उन्हें डिग्री की आवश्यकता थी. इस कारण उन्होंने एक वर्ष तक कोचिंग भी पढ़ाई की, ताकि उसकी फीस भर सकें.

बच्चों को फिजिक्स भी पढ़ाई

‘3 इडियट्स’ से तुलना करते हुए गोरख बाबा ने बताया कि वह हमेशा से जीवन में मतलब खोजना चाहते थे. यही वजह थी कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट होने के बाद फोटोग्राफी को अपनाया. उन्होंने कुछ समय तक बच्चों को फिजिक्स पढ़ाने का काम भी किया.

आखिर में उन्होंने अध्यात्म को अपना लिया और साधु बन गये. इस दौरान बाबा ने ये भी बताया कि उनका हमेशा से आधात्म की ओर झुकाव रहा है. ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दर्शनशास्त्र का भी अध्ययन किया था. फिलहाल गोरख बाबा इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. लोग इनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं.