ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

सिवनी जिले में पेंच नहर का पानी नहीं मिलने से भड़के किसान, हाइवे पर लगाया जाम

सिवनी। सिवनी जिले में पेंच नहर शाखा डी-4 में कार्य पूर्ण कर बंडोल के कलारबांकी क्षेत्र में पानी नहीं छोड़े जाने से भड़के किसानों ने गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर फिल्टर प्लांट के पास जाम लगा दिया।

मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। पूर्व में ही कलारीबांकी समेत आसपास के लगभग 42 गांवों के किसानों ने 25 दिसंबर तक पेंच का पानी उनके खेतों तक नहीं पहुंचने पर 26 दिसंबर को आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

पानी नहीं मिलने से फसल खराब हो रही है

इसके बाद गुरुवार की दोपहर बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर गए। किसानों ने हाइवे को जाम कर नारेबाजी भी। किसानों का कहना है कि समय पर नहर से पानी नहीं मिलने के कारण फसल खराब हो रही है।

किसानों ने कई बार पानी देने के लिए निवेदन किया

किसान भरत इनवाती समेत अन्य आक्रोशित किसानों का कहना है कि वे कई वर्ष से मचागोरा बांध के पानी के लिए प्रयासरत है लेकिन अब तक उन्हें पानी नहीं मिल पाया है। इसको लेकर लगातार क्षेत्रीय किसान संबंधित विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से आवेदन-निवेदन करते आ रहे है।

इसके बाद भी आज तक शाखा डी 4 के किसानों के साथ छलावा होते आ रहा हैं। अधिकारी हर बार केवल आश्वासन ही दे रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।

हाईवे पर वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइन लग गई

राष्ट्रीय राज मार्ग 44 पर फिलहाल बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे है। वहीं पुलिस व अधिकारी उन्हें समझाइश देने का प्रयास कर रहे है। हाइवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे यात्रियों व अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।