ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

सड़क पर सहमा देने वाला हादसा, CCTV में कैद हुआ जयपुर का खौफनाक मंजर

जयपुर में अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर से एक ट्रक टकरा गया. इससे करीब एक किलोमीटर के इलाके में आग की लपटें फैल गई और 40 कारें इसमें जलकर स्वाहा हो गईं. हादसे में अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 32 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. इस हादसे के अब सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं जिसमें खौफनाक मंजर रिकॉर्ड हुआ है. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गैस लीक हुई इसके कुछ सेकंड्स बाद उसमें आग लगी है.

हादसे में 32 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. डॉक्टर्स का कहना है कि इस हादसे के बाद 5 लोग मृत अवस्था में हॉस्पिटल लाए गए थे, वहीं 5 की इलाज के दौरान मौत हो गई है. एक शख्स ने जयपुरिया हॉस्पिटल में दम तोड़ा है. हादसे के जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं उनमें खौफनाम मंजर दिखाई दे रहा है. एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पहले कुछ सेकंड्स तक तो सिर्फ गैस का रिसाव दिखाई दे रहा है.

गैस का बादल छाया

टक्कर के बाद इलाके में एलपीजी गैस के बादल ने पूरे इलाके को घेर लिया. कुछ सेकंड्स बाद ही गैस ने कहीं से आग पकड़ ली और भीषण विस्फोट के साथ पूरे इलाके में आग ही आग फैल गई. वहीं दूसरी फुटेज में एक कॉटेज जैसा दिखाई दे रहा है जहां पर आस-पास खुला इलाका है. यहां भी तेजी से आग फैली और कुछ ही सेकंड्स में सब कुछ जलने लगा. आग फैलने के बाद आस-पास की चीजों ने आग पकड़ ली.

पीएम मोदी ने की सीएम से बात

हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से बात की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम शर्मा से कहा है कि वह इस हादसे की गहनता से जांच कराएं और जो भी इस हादसे में पीड़ित हैं उनके लिए हर संभव मदद दिलाएं.