ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

ऑफिस में कंप्यूटर पर न करनी पड़े खिटपिट, कर्मचारी ने काट ली अपनी 4 अपनी उंगलियां

गुजरात की औद्योगिक नगरी सूरत में एक हैरतंगेज घटना हुई है. यहां एक युवक अपनी नौकरी से खुश नहीं था और नौकरी छोड़ना चाहता था. चूंकि वह अपने ही रिश्तेदार की कंपनी में काम करता था, इसलिए यह बात कह नहीं पा रहा था. इसलिए उसने अपनी बाएं हाथ की चारों उंगलियां काट ली और अफवाह उड़ा दिया कि सड़क पर वह बेहोश हो गया था. इस बेहोशी में ही किसी ने उसकी उंगलियां काट ली है. मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने इसे काला जादू का मामला मानकर जांच शुरू की.

हालांकि मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की है. युवक मयूर तारापारा ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह अपने एक रिश्तेदार की हीरा तराशने वाली कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता था. वह इस नौकरी से खुश नहीं था और वहां से काम छोड़ना चाहता था. दिक्कत यह थी कि इस बात को वह अपने रिश्तेदार को कैसे बताए. ऐसे में उसने बीच का रास्ता निकाला और चाकू से अपने बाएं हाथ की चारों उंगलियां काट ली.

काला जादू मानकर पुलिस ने शुरू किया था जांच

उसने सोचा कि उंगलियां ही नहीं रहेंगी तो वह कंप्यूटर चलाने लायक नहीं रहेगा और उसे नौकरी से मुक्ति मिल जाएगी. पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सड़क पर चलते समय अचानक बेहोश हो गया था. काफी देर बाद वह होश में आया तो उसकी उंगलियां गायब थीं. पुलिस के मुताबिक पहले आशंका थी कि यह वारदात काले जादू की वजह से हुई है. पुलिस ने इसी लाइन लेंथ पर जांच शुरू की, लेकिन पता चला कि मामला काला जादू का है ही नहीं.

बैग में डालकर युवक ने फेंक दी थी उंगलियां

पुलिस की जांच में साफ हो गया कि युवक ने खुद अपनी उंगलियां काटी हैं. पुलिस ने युवक की निशानदेही पर उसकी उंगलियां और चाकू भी बरामद कर ली है. पुलिस के मुताबिक युवक ने बताया कि उसने एक दुकान से चाकू खरीद कर अमरोली रिंग रोड पर गया. वहीं उसने अपनी उंगलियां काटी और एक बैग में डालकर फेंक दिया. इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने दोस्तों को दी. दोस्तों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया था.