ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चार लोगों की दर्दनाक मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार की रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र में आने वाले तिलवाली तिराहा की है। ट्रैक्टर में सहरिया आदिवासी समाज के लोग सवार थे। 15 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं, सभी को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों की मदद से ज्यारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 केंथ गांव से शनिवार को सहारिया आदिवासी समाज के 31 लोग पाई खो गांव के जंगल में शतावरी वन औषधि की जड़ खोदने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से गए थे और काम खत्म होने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के सामने भैंस आ गई थी जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर का स्टेरिंग से कंट्रोल हट गया।

आपको बता दें कि इस हादसे में एक नाबालिग दो महिलाओं समेत चार लोग ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए घाटीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, इस घटना में फूलवती, रामदास आदिवासी ,अरुण और कस्तूरी बाई की मौत हो गई है