ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

MP अजब है.. जीवित व्यक्ति को शासकीय कागजों में कर दिया मृत घोषित, खुद को जिंदा साबित करने के लिए दर-दर की खा रहा ठोकर

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल जनपद क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के ग्राम कालाअंबा निवासी सुखलाल बर्डे इन दिनों अपने साथियों के साथ शासकीय कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। वजह है सुखलाल स्वयं को जिंदा साबित करना चाहता है। सुखलाल के साथी व पूर्व उपसरपंच तुलसीराम बताते हैं कि वह अपने साथी सुखलाल बर्डे के साथ एसडीम ऑफिस आए क्योंकि दो माह पूर्व जब सुखलाल बर्डे पीएम सम्मान निधि का पैसा निकालने गए तो उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके खाते में पैसे आना बंद हो गए है।

जब सुखलाल ने इसका पता लगाया तो मालूम हुआ की शासकीय कागजों में उनकी तो मृत्यु हो चुकी है इसलिए पीएम सम्मन निधि का पैसा उन्हें(सुखलाल) को नहीं मिल पा रहा है। तब से लेकर आज तक हम शासकीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और पुनः सुखलाल बर्डे को शासकीय दस्तावेजों में जीवित साबित करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि सुखलाल बर्डे को पुनः शासकीय योजना का लाभ मिल सके वहीं इस संबंध में तहसीलदार पानसेमल से फ़ोन पर चर्चा की तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में आया है त्रुटि कहां हुई है इसकी जांच करवाते हैं।