ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

इंदौर में स्कूलों का समय बदला, बर्फीली हवा से पड़ रही कड़ाके की ठंड

इंदौर। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया है। प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को आदेश जारी किया है।

सभी शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त/ मान्यता प्राप्त/ सीबीएसई/ आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए नर्सरी से आठवीं तक की शालाओं का संचालन सुबह 9 बजे के पूर्व नहीं करने के आदेश जारी किए है।

दिन का तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा, पारा 24.5 पर पहुंचा

उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड का असर बना है। बुधवार को बर्फीली हवाएं चलती रही। दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। साथ ही धूप निकलने से भले ही दिन में ठंड थोड़ी कम महसूस हुई। बावूजद इसके तीसरे दिन सामान्य से चार डिग्री तापमान कम रहा।

पारा 10 डिग्री नीचे रहा

मगर रात का पारा दस डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी का असर अगले पांच से छह दिन ओर रहेगा। ठंड की यह स्थिति पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कम प्रभाव और हवा के पैटर्न में बदलाव की वजह से बनी है।

दृश्यता तीन हजार मीटर तक पहुंची

बुधवार अलसुबह धुंध छाई रही। सुबह पांच बजे दृश्यता तीन हजार मीटर तक पहुंच गई। धूप निकलते ही मौसम साफ हो गया और दस बजे तक दृश्यता छह हजार मीटर दर्ज की गई। बीते चौबींस घंटों की तुलना में बुधवार को दिन का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।