ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

बिना ड्राइवर बेकाबू होकर दौड़ा यूरिया से भरा ट्रक, गाय की मौत, चपेट में आए कई वाहन

गुना : गुना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ऊमरी गांव में उस समय हड़कंच मच गया जब एक ट्रक बिना ड्राइवर के ही बाजार में दौड़ने लगा और देखते ही देखते कई वाहनों को टक्कर मार दी। एक गाय को कुचल दिया। ट्रक का रौद्र रूप देखकर गांव के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को गुना से यूरिया की खेप लेकर बमोरी जा रहा ट्रक क्रमांक यूपी 77 एन 9534 दोपहर 2 बजे ऊमरी पहुंचा था। ट्रक का चालक ऊमरी में रुककर नाश्ता करने के लिए होटल पर चला गया। अचानक ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई और वह तेज गति से अपने आप ही चलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने सबसे पहले एक गाय को रौंदा, इसके बाद हाथ ठेला को टक्कर मारी, एक बोलेरो वाहन को साइड से टक्कर मारते हुए मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।

ट्रक का रौद्र रूप देखकर पूरे बाजार में हड़कंच देखने को मिला। लोग अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए यहां-वहां भागने लगे। इसी बीच लोगों के आक्रोश से बचने के लिए ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन जिन लोगों का नुकसान हुआ था वे ऊमरी पुलिस चौकी पहुंच गए और ट्रक चालक से अपनी नुकसान की भरपाई करने की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दुर्घटना में मारी गई गाय का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं कुछ आवेदकों की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।