ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

4 कमरों का घर, पहले 60 हजार और अब 78 लाख आया बिजली बिल… मकान मालिक के उडे़ होश

हरियाणा के रेवाड़ी में बावल में रहने वासे एक व्यक्ति के नाम पर 78 लाख रुपए का बिजली आया. 78 लाख रुपए का बिजली बिल आने के बाद मकान मालिक के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उसने कहा कि इस बिल को तो हम घर बेचकर भी नहीं चुका पाएंगे. मेरे घर में चार कमरे हैं और इतनी भारी रकम हम कैसे चुका पाएंगे. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से 78 लाख रुपए का बिल आया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित को पिछले महीने 60 हजार रुपए का बिल भेजा गया था.

रेवाड़ी में बावल के वार्ड नंबर 2 वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले एक परिवार को बिजली विभाग ने 78 लाख रुपए का बिल थमाकर उसके होश उड़ा दिए हैं. चार कमरों के घर में रहने वाले मालिक ने जब बिल देखा तो वह घबरा गए. उन्होंने कहा कि वह यह बिल तो घर बेचकर भी नहीं चुका सकते. वहीं बिजली विभाग की लापरवाही ने उन्हें मानसिक परेशानी में डाल दिया है.

पहले 60 हजार, फिर 78 लाख रुपए का आया बिल

पिछले महीने उन्हें 60 हजार रुपए का बिल भेजा गया था. जबकि यह सही नहीं है. क्योंकि उसके घर का बिल हमेशा 500-700 रुपए के बीच में आता रहा है. उसने इसकी शिकायत बिजली विभाग में की तो बिजली बिल को सही करने के लिए राजी नहीं हुआ. वहीं पीड़ित ने कनेक्शन काटे जाने के डर से लोन लेकर 60 हजार रुपए का बिजली बिल चुकाया, लेकिन इस बार विभाग ने दो दिन पूर्व उसे 78 लाख 21 हजार 95 रुपये का बिल भेज दिया है. यह बिल देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. इतना भारी भरकम बिल तो वह घर बेचकर भी नहीं चुका सकता.

जांच की मांग कर रहा पीड़ित परिवार

यह बिल देखकर मकान मालिक और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है. उसने कहा कि दो दिन की छुट्टी होने के कारण बिजली विभाग से संपर्क नहीं हो सका. लेकिन भेजे गए बिल को लेकर यदि उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे. दीपक ने मांग की है कि सारे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.

इस बारे में जब बिजली विभाग बावल के एसडीओ रविन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बिल की जानकारी मिली है. सिस्टम में खराबी व मिस्टेक के कारण यह गलत बिल बना. इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा.