ब्रेकिंग
Chhattisgarh Electricity Protest: कांकेर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बिजली दरों में 5वीं बार ... Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता Chhattisgarh Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज; कांग्रेस ने... Ranchi RSS Office Attack: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; कोडरमा में ट्रेन से द... Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाज... Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ... Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल...

UP उपचुनाव: मुस्लिमों को वोट डालने से रोका, सपा ने की 4 सीटों पर फिर से चुनाव कराने की मांग

सपा नेता राम गोपाल यादव ने यूपी की चार विधानसभा सीटों पर फिर से उपचुनाव कराने की मांग की है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने चुनाव आयोग से मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ और कटहरी के चुनाव को रद्द करने की मांग की है. रामगोपाल यादव ने ट्वीट कर कहा कि कल उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव समाजवादी पार्टी और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच थे न की सपा और बीजेपी के बीच. जिस तरह का नंगा नाच कल पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ और कटहरी में किया, वह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है.

सपा नेता ने कहा कि ज्यादती तो हर जगह हुई है लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में प्रशासन ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं हैं. मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं को बंदूक की नोक पर मत डालने से रोका गया. ये चुनाव रद्द हों और दुबारा चुनाव अर्ध सैनिक बलों की देख रेख में होने चाहिए.

वहीं, कल यानी बुधवार को सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी इस तरह का आरोप लगाया था. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा था कि मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं. अखिलेश ने दूसरे ट्वीट में कहा कि इब्राहीमपुर में वोट डालने से रोकने के लिए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं भाषा का प्रयोग करनेवाले SHO के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई हो.

इन 9 सीटों पर हुआ था मतदान

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर कल यानी बुधवार को मतदान हुआ था. जिन सीटों पर वोट डाले गए थे, उनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, मैनपुर की करहल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल है.

नौ सीटों पर कहां कितनी वोटिंग?

  1. गाजियाबाद -33.30 %
  2. कटेहरी- 56.69
  3. खैर-46.36 %
  4. कुंदरकी- 57.72 %
  5. करहल 54.07 %
  6. मझवां- 50.42 %
  7. मीरापुर-57.12 %
  8. फूलपुर -43.45 %
  9. सीसामऊ-49.13 %