ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

क्या बाथरूम के बाहर भी लगवा सकते हैं Geyser? एक छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी

ठंड के मौसम में गर्म पानी की जरूरत हर किसी को होती है. इसीलिए गीजर का इस्तेमाल आम हो गया है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गीजर को कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं? अक्सर लोग बाथरूम में गीजर लगवाते हैं, क्योंकि नहाने के लिए गर्म पानी जरूरी होता है. लेकिन क्या आप इसे बाथरूम के बाहर भी लगवा सकते हैं? आइए जानते हैं कि बाथरूम के बाहर गैस गीजर लगाना चाहिए या नहीं?

गीजर का इस्तेमाल करते समय सेफ्टी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. गैस गीजर को हमेशा सुरक्षित जगह पर ही लगाना चाहिए. अगर आप गैस गीजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि उसे किस जगह लगाना सुरक्षित रहता है. एक छोटी सी चूक भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए एहतियात करना जरूरी है.

बाथरूम के बाहर गैस गीजर?

मध्य प्रदेश सरकार के एक पोर्टल agl.mponline.gov.in के मुताबिक, गैस गीजर को बाथरूम के अंदर नहीं लगाना चाहिए. इसे बाहरी एरिया में लगाना चाहिए, तो पूरी तरह वेंटिलेटेड हो. यह घर में ऐसी जगह देखनी होगी जो हवादार हो. गैस गीजर को बाहर लगाने से धुएं से बचा जा सकता है.

यहां लगाएं गैस गीजर

गैस गीजर लगाने के लिए ये जगह बेहतर होती हैं-

अगर वेंटिलेशन अच्छा है, तो रसोई, लिविंग रूम, यूटिलिटी रूम, हॉल और पैसेजवे में गैस गीजर लगा सकते हैं.

गैस गीजर को इतनी ऊंचाई पर लगाना चाहिए, ताकि इसे आसानी से बंद किया जा सके. गैस गीजर छिपा हुआ नहीं होना चाहिए.

गीजर को बाहर आंगन/बालकनी में लगाया जा सकता है, बशर्ते कि यह मौसम सही हो.

गीजर की जगह चुनते समय आपको गीजर से पानी की पाइपलाइन और इसके कनेक्शन की भी प्लानिंग करनी चाहिए.

गैस गीजर के लिए रसोई कैसी रहेगी?

अगर आपके घर में पीएनजी कनेक्शन है, तो गैस गीजर के लिए किचन बेहतर लोकेशन हो सकती है. रसोई में गैस गीजर लगाने से आपको कम कॉपर ट्यूब की जरूरत होगी, क्योंकि आमतौर पर गैस कनेक्शन किचन में ही होता है.