ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

उन्नाव: निकाह के बाद खाई दावत, फिर 100 मेहमान पहुंच गए अस्पताल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक शादी में खीर खाने से सैकड़ों लोगों की हालत खराब हो गई. दरअसल अबरार नाम के शख्स के घर पर शादी थी. घराती और बाराती दोनों ही तरफ के लोगों के लिए खीर का इंतजाम किया गया था. लोगों के लिए खाने में खीर बनी लेकिन जैसे ही लोगों ने खीर खाई. उसके कुछ देर बाद एक-एक कर बीमार होने लगे. खीर खाने के बाद ज्यादातर लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत देखने को मिली.

तबीयत खराब होने पर लोगों को आसपास के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने लोगों का इलाज किया. हालांकि राहत की बात ये है कि इलाज के बाद ज्यादातर लोग ठीक होकर अपने-अपने घर चले गए लेकिन कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है. अस्पताल में भर्ती असलम और रिजवान ने बताया कि हम लोग शादी में शामिल होने के लिए आए थे.

खीर खाने से लोग हुए बीमार

लोगों ने बताया कि शादी में हम लोगों ने खीर खाई. उसके बाद ही हम लोगों की तबीयत खराब हो गई और धीरे-धीरे लोग बीमार होते गए. रिजवान और असलम ने कहा कि हो सकता है कि खीर में डाला गया खोया खराब रहा हो, जिसकी वजह से खीर भी खराब हो गई हो. इसके बाद लोगों के बीमार होने की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के इलाज का इंतजाम किया.

डॉक्टरों की टीम भेजी गई थी गांव

सीएमओ सत्यप्रकाश ने बताया कि कुर्सठ के रसूलपुर गांव में दोपहर को बारात आई थी, जहां पर खीर खाने से लोग बीमार हो गए थे. सूचना मिलने पर डॉक्टरों की टीम गावं में भेजी गई थी, जहां पर टीम ने बीमार लोगों का इलाज किया गया. सीएमओ ने ये भी बताया कि हालात काबू में हैं, जिन लोगों की खीर खाने के बाद तबीयत बिगड़ी थीय उनमें से ज्यादातर लोग ठीक हो गए हैं.