भोपाल। जिले में गरीबों को पांच रुपये में भरपेट खाना खिलाने वाली दीनदयाल रसोई के राशन पर भी डाका डाला जा रहा है। यहां आने वाले मुफ्त राशन को व्यापारियों को बेचने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा होने के बाद जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने 70 क्विंटल गेहूं जब्त कर रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंप दी है।
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म...
"राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा...
छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड
NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक...
E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र...
महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा...
अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल
गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल...
मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म...
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
राजधानी में पांच रसोई केंद्रों को हर महीने गेहूं-चावल मुफ्त दिया जाता है। कोलार स्थित रसोई केन्द्र को आर्य शिक्षा समिति नई दिल्ली संस्था चलाती है। इसे प्रत्येक माह 93 क्विंटल गेहूं और 22 क्विंटल चावल का कोटा जारी किया जाता है। यह राशन खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम से रसोई केंद्र संचालित करने वाली समिति उठाती है। कुछ दिन पहले जब खाद्य विभाग की टीम रसोई केंद्र पहुंची तो, गेहूं मौके पर नहीं मिला था। गेहूं 25 किमी दूर आनंद नगर के व्यापारी राजकुमार चावला के गोदाम में मिला। चावला के भाई करोंद मंडी में गेहूं, चावल का कारोबारी भी हैं।
इस मामले में जब रसोई केंद्र के मैनेजर सुजान सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रखने की जगह नहीं होने के कारण राशन वहां रखवाया था। जिला आपूर्ति नियंत्रक का कहना है कि दीनदयाल रसोई योजना का गेहूं व्यापारी के गोदाम में मिलने के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को पेश कर दी गई है।
दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की शुरुआत सात अप्रैल 2017 को हुई थी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों में रसोई का निर्माण किया है। भोपाल में शाहजहांनाबाद, कोलार, शाहजहांनी पार्क, रत्नागिरी, करोंद और बैरागढ़ में दीनदयाल रसोई का संचालन हो रहा है। जिसके तहत पांच रुपये में भरपेट खाना खिलाया जाता है। कलेक्टर का कहना है कि दीनदयाल रसोई योजना का गेहूं व्यापारी के यहां मिलने के संबंध में रिपोर्ट मिल गई है। अध्ययन करने के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।