ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

गन लाइसेंस के लिए साइकोलाजी जांच का शुल्क दोगुना, चिकित्सा प्रमाण पत्र के लिए 50 रुपये लगेंगे ज्यादा

जबलपुर। विक्टोरिया जिला अस्पताल में गन लाइसेंस के लिए साइकोलाजी जांच पर आवेदक को दोगुना शुल्क देना होगा। इसकी दर डेढ़ हजार रुपये बढ़ाकर तीन हजार रुपय करने का प्रस्ताव रोगी कल्याण समिति की बैठक में पारित किया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्ष में बैठक आयोजित की गई।

चिकित्सा प्रमाण पत्र सहित कई अन्य शुल्क में वृद्धि का निर्णय

बैठक में चिकित्सा प्रमाण पत्र सहित कई अन्य शुल्क में वृद्धि का निर्णय किया गया है। अस्पताल के वार्डों के विद्युतीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्देश कलेक्टर ने दिया है। अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में विस्तार के लिए रोगी कल्याण निधि के उपयोग की छूट प्रदान की गई है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वासथ्य अधिकारी डा. संजय मिश्रा, सिविल सर्जन डा. मनीष मिश्रा उपस्थित थे।

नया शुल्क दर…

  • प्रकार : पुराना शुल्क : नया शुल्क
  • मेडिकल बोर्ड सर्टिफिकेट : 150 रुपये : 200 रुपये
  • गन लाइसेंस साइकोलाजी टेस्ट : 1500 रुपये : 3000 रुपये
  • आइसीयू की दर : 150 रुपये : 200 रुपये
  • डेंटल रुट केनाल : — : 300 रुपये
  • डेंटल फ्रेक्चर मेडिबल : — : 1000 रुपये
  • टूथ एक्सट्रेक्शन : — : 200 रुपये

ओटी के पास लगे आक्सीजन प्लांट, सोलर पैनल पर भी विचार

बैठक में अस्पताल की आय बढ़ाने के विकल्पों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अस्पताल की निर्माणाधीन एक्सटेंशन बिल्डिंग की प्रगति की समीक्षा की। जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। आपरेशन थिएटर में आक्सीजन की आपूर्ति लाइन के लिए एक पीसीए प्लांट को आपरेशन थिएटर के के पास स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया। अस्पताल परिसर में सोनल पैनल लगाने पर भी विचार किया गया।