ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

इंदौर में 2 साल की बच्ची को सांप ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में खुड़ेल क्षेत्र में रहने वाली 2 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया, उपचार के लिए बच्ची को अस्पताल ले जाया गया यहां पर से डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। खुड़ेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची का नाम मुस्कान था और उसके पिता बच्ची को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां पर चेकअप के बाद बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के पिता सन्नी का कहना है की पत्नी रसोई में काम कर रही थी बेटी बरामदे में खेल रही थी तभी उसे सांप ने हाथ में काट लिया था। उसके जोर से रोने की आवाज सुनने के बाद पत्नी अनीता उसके पास पहुंची तो हाथ से खून निकल रहा था नजदीक अस्पताल ले गए तो यहां पर से उपचार के बाद एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। सन्नी ने बताया है कि उसकी तीन बेटी हैं एक 8 साल और दूसरी 4 साल की है जबकि तीसरी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।