ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

‘भेड़िया को सियार बताओ…’ बाराबंकी के ग्रामीणों का आरोप, वन विभाग डाल रहा दबाव

उत्तर प्रदेश में भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भेड़ियों के हमले की एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आती जा रही हैं. जहां अभी तक बहराइच में उनको पकड़ने की कवायद की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब कई और जगहों पर भी ये हमले देखने को मिल रहे हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के करीब बाराबंकी में भी इन दानवों के आतंक की वजह से गांव के लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है.

यहां बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. वन विभाग हमला करने वाले जंगली जानवर को अब तक खोज नहीं पाया है. हैरानी की बात तो यह है कि हमला करने वाला जानवर कौन सा है, वन विभाग उसका भी अब तक पता नहीं लगा पाया है. लेकिन विभाग की इन हवाई कोशिशों के बीच प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों की आंखों से नींद गायब हो चुकी है. अपने परिवार की चिंता के चलते लोग खुद सोए बिना बच्चों की रखवाली के लिए हाथ में लाठी डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं. ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने रात में उस जंगली जानवर को देखा है. वहीं लोगों का यह भी आरोप है कि वन विभाग उनसे भेड़िया को सियार कहने का दबाव बना रहा है.

कई गावों में दहशत का माहौल

पूरा मामला बाराबंकी में हरख वन क्षेत्राधिकार में आने वाले गांवों का है जहां जंगली जानवरों के हमले के बाद से क्षेत्र के कई गावों में दहशत का माहौल है. दहशत के कारण ग्रामीण अपने खेतों तक भी नहीं जा पा रहे हैं. दरअसल गोछौरा गांव की रहने वाले रिजवाना बीते मंगलवार को खेतों में बकरी चराने के लिए गई हुई थी. उसी दौरान एक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे रिजवाना को कई जगह चोटें आईं. जंगली जानवर के हमले से क्षेत्र के तमाम गावों में ग्रामीणों की रात जागते बीत रही है. डर के कारण ग्रामीण दिन में भी अपने खेतों तक जाने से बच रहे हैं. बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहे हैं. वन विभाग ने भी हथियार डाल दिये हैं. ग्रामीणों का दावा है कि उनके गांव में भेड़िया ही है. वहीं लोगों का आरोप है कि वन विभाग उनपर भेड़िये को सियार कहने का दबाव बना रहा है.

भेड़िये को सियार बताने का दबाव

ग्रामीणों ने बताया कि जिन गांवों से होकर जानवर गुजरा या फिर हमला किया वहां के लोग डरे हुए हैं पर हिम्मत जुटाकर रात दिन जानवर को तलाश रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जानवर देखा पर विभाग ये तक नहीं बता सका कि यह जानवर कौन सा है. गांव वालों का कहना है कि हम लोग लाठी-डंडे लेकर रखवाली कर रहे हैं. ग्रामीणों ने खुद मोर्चा तो संभाला ही है. वो सर्च में जुटी टीमों का पूरा साथ भी दे रहे हैं. इसके बावजूद दहशत का आलम यह है कि शाम घिरते ही बड़े और बच्चे अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं. परिवार के अन्य सदस्य सोते हैं तो बाकी सदस्य हाथ में लाठियां लेकर रातभर जाग कर पहरेदारी करते हैं.