ब्रेकिंग
पुलिस की नाक के नीचे चोरी! थाने के सामने वाली चाय की टपरी पर पौने घंटे तक हाथ साफ करता रहा चोर; सोती... Chandigarh News: चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एज... Air Connectivity Update: हिंडन एयरपोर्ट से 3 बड़े शहरों के लिए उड़ानें बंद, जानें एयरलाइंस ने क्यों ... जम्मू-कश्मीर विधानसभा: किस बिल के विरोध में छलका विधायक का दर्द? बेटे की याद में सदन के भीतर हुए इमो... अंधविश्वास की पराकाष्ठा! बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने दी अपनी ही बेटी की बलि; दिल दहला देगी ... Greater Noida West वालों के लिए बड़ी खबर! मेट्रो प्रोजेक्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें अब कहां-कहां ब... Delhi Crime: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें अपन... Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे...

हरियाणा चुनाव: INLD ने घोषित की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, पूर्व सीएम ओपी चौटाला के पोते को भी मिला टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां लगातार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं. इसी बीच इंडियन नेशनल लोकदल यानी इनेलो ने भी अपने सात उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में बहागुरगढ़ से शीला राठी को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है. ये पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं. कुछ दिन पहले ही नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई थी. इससे पहने वाली लिस्ट में पार्टी ने 7 ही उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.

इस लिस्ट में ओम प्रकाश चौटाले के पोते का भी नाम शामिल है. अर्जुन सिंह चौटाला को पार्टी ने रानिया विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है. वहीं कलायत विधानसभा से रामपाल माजरा, लाडवा विधानसभा से शेर सिंह बड़शामी, नारनोंद विधानसभा से उमेद लोहान को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही पार्टी ने बहादुरगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी को भी उम्मीदवार बनाया है. पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई थी. तब से ही माना जा रहा था कि उनके परिवार में किसी को टिकट मिल सकती है.

अभय चौटाला ने कराई उमेद लोहान की वापसी

हथीन विधानसभा से तैयब हुसैन भीमसीका को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं कालांवाली विधानसभा से मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को उम्मीदवार घोषित किया गया है. पार्टी ने नारनौंद सीट से उमेद लोहान को टिकट दिया है. ये वही उमेद लोहान है जो पार्टी में टूट के बाद दुषयंत चौटाला वाली जेजेपी में चले गए थे. इसके बाद उन्होंने जेजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा और फिर अभय चौटाला के कहने बाद वापस इनेलो में घर वापसी कर ली.