ब्रेकिंग
Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब... PM Modi G-7 Summit 2026: फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी; मजबूत हुई ... Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई; जानें उनके राजनीतिक सफर... Jaisamand Lake Crisis: एशिया की दूसरी सबसे बड़ी झील में मत्स्य उत्पादन ठप; 2500 परिवारों की रोजी-रोटी... Dimple Chaudhary Controversy: फैन ने मांगी फोटो तो हरियाणवी डांसर ने दी गालियां, बीटा-2 क्षेत्र का व... Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून का इंतजार बढ़ेगा; जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकती है दस्तक, जा... Delayed Monsoon in Delhi: इस बार समय पर नहीं आएगा मानसून? मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पर दिया बड़ा अप... Ram Mandir Donation Scam: करोड़ों के दान गबन का खुलासा; अयोध्या में दानपात्रों से नकदी चोरी का पूरा '... Khan Sir Controversy: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़; पुलिस जांच में खुलासा- 'आत्मरक्षा नहीं, दहशत फ... Tej Pratap Yadav Controversy: पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज; आकाश यादव ने लगाए घर में घु...

जबलपुर में बुजुर्ग महिला पर पत्थर पटककर हत्या ,अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है, यह घटना सिहोरा थाना क्षेत्र की है महिला का नाम चंदा श्रीवास्तव था और महिला घर पर अकेली थी इस दौरान अज्ञात लोग उसके घर पर पहुंचे और महिला के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी गई है। तत्काल जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

 शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा अस्पताल शव को भेज दिया है, अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला घर पर अकेली थी उसकी बेटी की शादी हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ब्याज पर भी पैसा दिया करती थी और सिहोरा में कई लोगों को ब्याज पर उसने पैसा दे रखा था। इसलिए महिला के घर पर लोगों का आना-जाना भी लगा रहता था सिहोरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, अज्ञात हत्यारों की भी तलाश की जा रही है घटना के बाद से ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।