ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

लातों के भूत बातों से नहीं मानते – मुनव्वर फारूकी पर फूटा BJP नेता का गुस्सा, कोंकणी समाज के लिए कहे थे अपशब्द

बिग बॉस 17 के विनर और फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर अपनी ऑडियंस को हंसाने की कोशिश में विवादों का हिस्सा बन जाते हैं. एक बार फिर से मुनव्वर का नाम विवादों में घिरा हुआ नजर आ रहा है. कॉमेडियन पर कोंकणी समाज के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने का इल्जाम लगा है. इस वक्त कोंकणी समुदाय के लोग मुनव्वर पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस मामले में मुनव्वर ने एक वीडियो शेयर करते हुए सभी से माफी भी मांग ली है. लेकिन मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है.

मुनव्वर पर फूटा बीजेपी नेता नितेश राणे का गुस्सा

इसी बीच ANI ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में बीजेपी नेता नितेश राणे बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूखी पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस क्लिप में नितेश राणे कह रहे हैं कि, “लातों के भूत बातों से नहीं मानते. कभी हिंदू समाज के लोगों के बारे में उन्होंने गलत बोला. प्रभु रामचंद्र के बारे में गलत बोला फिर सॉरी बोलते हैं. अब कोंकण के लोगों के बारे में उस दिन कुछ बोला फिर सॉरी बोलते हैं. फिर अब हम भी उनको मिठाई कान के नीचे बजा के देते हैं और फिर हम भी सॉरी बोल देंगे कि हमसे गलती हो गई. हमारा हिंदू समाज हो, हमारे कोंकण हों, हमारा धर्म हो, ये कोई मजाक की चीज नहीं है कि कुछ बोलेंगे और फिर बाद में सॉरी बोल देंगे. अब हम भी पहले एक्शन करते हैं और बाद में बोल देंगे सॉरी, चलेगा क्या? ये जो बार-बार करने की आदत मुनव्वर फारूकी की है न वो अब कभी न कभी तो बंद होनी चाहिए.”

इस वीडियो के साथ कैप्शन पर लिखा है कि कोंकणी लोगों पर मुनव्वर फारूकी की कथित टिप्पणी पर बीजेपी नेता नितेश राणे का कहना है, “वह एक आदतन अपराधी हैं… एक बार उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों के बारे में और फिर भगवान राम के बारे में कुछ गलत कहा था और बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी. अब उन्होंने कोंकण के लोगों के बारे में बोला है और माफी मांगी ली. हम उन्हें थप्पड़ भी मार सकते हैं और बाद में माफी भी मांग सकते हैं…यह कोई मजाक नहीं है…उन्हें यह बंद करना चाहिए.”

पूरे मामले की अगर बात करें तो पिछले हफ्ते एक शो के दौरान मुनव्वर फारूकी ने महाराष्ट्र के कोंकणी समुदाए पर एक टिप्पणी की थी. उन्होंने इस समाज के नाम का जिक्र करते हुए अपशब्द का इस्तेमाल भी किया, जिसके बाद से ये मामला विवाद में बदल गया और मुनव्वर पर कई लोगों का गुस्सा भी फूटा.