ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

लड़की का किडनैप किया, मां-बाप को बुलाया, फिर दोनों के सामने बेटी की भर दी मांग

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में एक किशोरी का युवक ने अपहरण कर लिया. फिर आरोपी लड़की के घरवालों को फोन कर मंदिर बुलाया. लड़की के मां-बाप वहां पहुंचे और आरोपी को समझा ही रहे थे, तभी उनकी आंखों के सामने युवक ने लड़की की मांग भर दी. इसके बाद लड़की के घरवाले थाने पहुंचे और लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. लेकिन, घरवालों का कहना है कि उन्हें अब धमकियां मिल रही हैं और केस वापस लेने को कहा जा रहा है. अब परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई है.

पिपराइच थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवार ने एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर को बताया कि पड़ोस में रहने वाले अजय निषाद ने मेरी 17 वर्षीय बेटी का 24 जुलाई को अपहरण कर लिया. हम लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे, तब तक पता चला कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही अपहरण किया है, तो हम लोग उसके घर गए. वह मेरी बेटी को लेकर कहीं रिश्तेदारी में रह रहा था. जब हम लोगों ने उसके घर के लोगों से कहा कि मेरी बेटी को वापस बुलवा दीजिए तो अजय निषाद ने हमारे मोबाइल पर फोन किया और कहा कि आप लोग मेरे पास आ जाइए, मैं इस मामले में जो भी आप लोगों की इच्छा के हिसाब से समाधान कर दूंगा.

बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया

किशोरी की मां ने बताया कि मैं अपने पति के साथ उसके बताए स्थान पर पहुंची तो वहां थाम मंदिर के पास उसके 25 की संख्या में समर्थक थे. उसने हमे देखते ही मेरी बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया और कहने लगा कि अब तो हम लोगों की शादी हो गई. अब आप क्या करेंगी. आपने जो अपहरण का केस दर्ज करवाया है उसे वापस ले लीजिए. अब आपकी बेटी मेरे साथ ही रहेगी और कहीं इसकी शादी भी नहीं होगी. यह मेरे साथ एक सप्ताह से अधिक समय से पति-पत्नी की तरह रह रही है. अब आपके सामने कोई रास्ता नहीं है.

किशोरी की मां ने बताया कि इस मामले में हम लोगों ने पिपराइच थाना में शिकायत की थी तो केस तो दर्ज हो गया, लेकिन मेरी बेटी की बरामदगी के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया. युवक मेरी बेटी को अपने साथ रखे हुए है. यही नहीं, मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. ऐसे में हम लोगों का जीवन असुरक्षित है. मेरी बेटी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है. वैसे युवक ने उसका जीवन तो बर्बाद ही कर दिया है. हम लोग कहीं के नहीं रहे, अब समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें.

एसएसपी ने बताया

इस संबंध में एसएसपी डॉ गौरव ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर पिपराइच पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी थी. आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए पिपराइच थानेदार को जिम्मेदारी सौंपा गया है.