ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

पति ने ब्लेड से पत्नी पर किया हमला, गला-चेहरा और हाथ की नस काटी… फिर की खुदकुशी की कोशिश

महाराष्ट्र के मुंबई में एक पति ने ही अपनी पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. पति ने पहले तो पत्नी का पीछा किया इसके बाद उसने बीच रास्ते पर रोककर एक के बाद एक कई वार कर दिए. इतना ही नहीं पति ने पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की. लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. इलाज के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी.

जानकारी के मुताबिक यह मामला मुंबई के गिरगांव इलाके का है. 45 साल की शीतल रोजाना जॉब करने के लिए नालासोपारा से साउथ मुंबई तक जाती थी. वह रोजाना की तरह ट्रेन से उतरी और जॉब के लिए जाने लगी. इसी बीच पीछे से उसका पति सागर आ धमका. सागर ने शीतल पर ब्लेड से पहले गले पर हमला किया, फिर चेहरे पर और फिर हाथ की नस काटने की कोशिश कर जान लेनी चाही. ब्लेड के हमले में शीतल जमीन पर गिर पड़ी.

खुदकुशी की कोशिश

शीतल के गिरने के बाद आरोपी पति सागर ने भी अपनी कलाई की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की. तब तक स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और सागर को काबू में करके पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शीतल को रिलायंस हॉस्पिटल में और सागर को जेजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया. दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है. पुलिस ने पति सागर के खिलाफ आईपीसी की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है. इलाज के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी.

झगड़े से हुए अलग-अलग

पुलिस ने बताया कि शीतल को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. लंबे वक्त तक कलह के चलते शीतल नालासोपारा में अपने मायके जाकर रहने लगी. जबकि सागर विरार में ही रह रहा था. शीतल और सागर दोनों ही प्राइवेट कंपनियों में काम कर रहे थे. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें घटना स्थल पर पुलिस जाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. यहां सड़क पर खून के निशान भी रह गए थे.